Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Prayagraj Mahakumbh में इस बार खास होगा प्रसाद, लेकिन केवल 51 हजार लोगों को ही मिलेगा ये सौभाग्‍य

Prayagraj Mahakumbh अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के दिशा-निर्देशों पर महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न होगा। श्री पंचदशनाम आह्वान अखाड़े के स्वामी आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी ने कहा इस बार महाकुंभ मेले में 51 हजार पौधे को प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया जाएगा। बैठक में महामंत्री सत्य गिरी महाराज व रमता पंचों ने भाग लिया।

By Mehtab alam Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 08 Sep 2024 02:54 PM (IST)
Hero Image
Prayagraj Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में भक्तों को प्रसाद में वितरित होंगे 51 हजार पौधे

जागरण संवाददाता, हरिद्वार । Prayagraj Mahakumbh: प्रयागराज कुंभ मेले को लेकर हरिद्वार के श्री पंचदशनाम आह्वान अखाड़े में बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर आह्वान अखाड़े के स्वामी आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी ने कहा कि इस बार महाकुंभ मेले में 51 हजार पौधे को प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण संवर्द्धन का विशेष ध्यान भी बड़े आयोजनों में किया जाना चाहिए। कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के दिशा-निर्देशों पर महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न होगा।

संत महापुरुषों की सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान

प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचने वाले संत महापुरुषों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। विशेष रूप से महाकुंभ मेले में विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाले संतों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होनी चाहिए। बैठक में महामंत्री सत्य गिरी महाराज व रमता पंचों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें- Rishikesh Karnprayag Rail Project: अगस्‍त माह में ‘शिव’ व ‘शक्ति’ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रेल परियोजना पर एक नजर

इस मौके पर महंत रामानंद पुरी, राजेंद्र भारती, थानापति महंत हरिओम भारती, महंत केशवपुरी, महंत व प्रवक्ता चेतनानंद गिरी, श्रीमहंत गीतानंद गिरी, थानापति नरेंद्र गिरी, महंत भगीरथ गिरी, महंत रमेश गिरी, महंत भावनानंद गिरी, महंत गंगा भारती एवं महंत समर गिरी मौजूद रहे।

रिद्धि सिद्धि के दाता हैं भगवान गणेश-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़े में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने भगवान गणेश का पूजन कर लोककल्याण की कामना की।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रथम पूज्य भगवान गणेश रिद्धि सिद्धि के दाता हैं। भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। सभी विघ्न बाधाएं दूर होती हैं। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather News: आज पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, देखिए नैनीताल-दून का अपडेट

श्रीमहंत सत्यम गिरी ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा से जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाएं दूर हो जाती हैं। महंत बलराम भारती ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी सनातन धर्म का प्रमुख पर्व है। श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इस अवसर पर महंत पुरूषोत्तम गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरांनद सरस्वती, महंत विष्णु दास, महंत दुर्गादास, महंत निर्भय सिंह, महंत राघवेंद्र दास, महंत जसविन्दर सिंह, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी चिदविलासानंद, महंत सूर्यमोहन गिरी, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी सुतिक्षण मुनि, स्वामी दिनेश दास सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष मौजूद रहे।