Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आबकारी विभाग में ड्यूटी दे रहे पीआरडी जवान को संदिग्‍ध परिस्थितियों में लगी गोली, Rishikesh AIIMS रेफर

आबकारी विभाग में ड्यूटी दे रहे पीआरडी जवान को संदिग्‍ध परिस्थितियों में गोली लग गई है। गोली लगने की वजह पता नहीं चल सकती है। शुक्रवार रात को 10 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर चला गया। जहां पर घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में उसके पेट में गोली लग गई। उसे एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 06 Jul 2024 10:48 AM (IST)
Hero Image
एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है।

जागरण संवाददाता, रुड़की। आबकारी विभाग में ड्यूटी दे रहे पीआरडी जवान को संदिग्‍ध परिस्थितियों में गोली लग गई है। पुलिस के मुताबिक आमखेड़ी गांव निवासी आदित्य कुमार की ड्यूटी आबकारी विभाग में चेकिंग में लगी हुई थी।

शुक्रवार रात को 10 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर चला गया। जहां पर घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में उसके पेट में गोली लग गई। उसे पहले तो रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है। गोली लगने की वजह पता नहीं चल सकती है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें