Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Subrata Roy: सहाराश्री सुब्रत राय की अस्थियां गंगा में विसर्जित, हरिद्वार में उमड़ा परिवार

Subrata Roy सुब्रत राय का निधन 14 नवंबर 2023 को रात हुआ था। वे मुधमेह उच्च रक्तचाप मेटास्टेटिक मैलिग्नेंसी से पीड़ित थे। सुब्रत रॉय का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उनकी अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गई। इस दौरान उनकी परिवार और खास लोग हरिद्वार पहुंचे।

By Anoop kumar singhEdited By: Swati SinghUpdated: Thu, 23 Nov 2023 03:09 PM (IST)
Hero Image
सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा की अस्थियां हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह वीआइपी घाट पर गंगा में विसर्जित की गई

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा की अस्थियां बुधवार को हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ गंगा में विसर्जित कर दी गई। इस दौरान उनके परिवार के साथ कई सारे लोग मौजूद रहे।

अस्थियां उनके भतीजे जाग्रतो रॉय व उप-प्रबंध कार्यकर्ता निदेशक ओपी श्रीवास्तव के पुत्र रजत प्रकाश और सहारा इंडिया परिवार के अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की। इससे पूर्व वाराणसी और प्रयागराज में भी अस्थि विसर्जन हो चुका है।

मेटास्टेटिक मैलिग्नेंसी से थे पीड़ित

सुब्रत राय का निधन 14 नवंबर, 2023 को रात हुआ था। वे मुधमेह, उच्च रक्तचाप, मेटास्टेटिक मैलिग्नेंसी से पीड़ित थे। सुब्रत रॉय का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

यह भी पढ़ें: Subrata Roy: एक कुर्सी व मेज के साथ सुब्रत राय ने रखी थी सहारा इंडिया की नींव, सपने बेचने में महारथी की यादगार कहानी

अंतिम दर्शन के लिए आई थी ये हस्तियां

उनके निधन पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक, भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, सायना नेहवाल, पुलेला गोपीचंद, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, अनुपम खेर, सोनू निगम, मधुर भंडारकर, सुश्री स्मिता ठाकरे, ब्रायन सिलास (पियानोवादक) व अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी।