Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM धामी के जन्मदिन पर संतों ने दिया आशीर्वाद, देवभूमि के लिए उनके योगदान को सराहा; कहा- उन्नति के पथ पर है अग्रसर

CM Pushkar Singh Dhami Birthday उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर संतों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी के नेतृत्व में संत देहरादून पहुंचे और मुख्यमंत्री को मां की चुनरी ओढ़ाई और मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की। संत समाज ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और राज्य की उन्नति की कामना की।

By Mehtab alam Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 16 Sep 2024 06:49 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। CM Pushkar Singh Dhami Birthday: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में संतों ने देहरादून पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और राज्य की उन्नति की कामना करते हुए मां की चुनरी ओढ़ाई और मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की।

इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि प्रदेश के युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड उन्नति के नित नये पायदान पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री धामी ने कई ऐतिहासिक कार्य किए

देश में सर्वप्रथम कॉमन सिविल कोड की पहल करने के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने लैंड जिहाद, अवैध मतांतरण और पूरे भारत का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बनाने जैसे ऐतिहासिक कार्य किये हैं। जिससे देवभूमि में सनातनी पताका फहरा रही है। पूरा संत समाज यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को साधुवाद देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना करता है।

श्रीमहंत दर्शन भारती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली और उनके द्वारा उत्तराखंड राज्य के विकास में दिए गए योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़ें- CM धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार में हुई पूजा-अर्चना, PM मोदी के जन्मदिवस पर भी होगी विशेष पूजा

राज्य की जनता के लिए धामी के योगदान को सराहा

नया अखाड़ा के मुखिया महंत भगत राम ने भी अपने आशीर्वचन में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की, साथ ही राज्य की जनता के लिए उनके योगदान को सराहा।

मुख्यमंत्री को बधाई देते कहा राज्य के विकास के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की। कई प्रमुख संत-महात्माओं ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर भाजपा नेता भोला शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- दहेज नहीं लाने पर महिला को तीन तलाक, दुधमुंहे बच्चे के साथ घर से निकाला

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर