Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दहेज नहीं लाने पर महिला को तीन तलाक, दुधमुंहे बच्चे के साथ घर से निकाला

दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पति समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे थे।

By Krishna kumar sharma Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Mon, 16 Sep 2024 06:20 PM (IST)
Hero Image
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, रुड़की। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुरालियाें ने महिला को जमकर पीटा। आरोप है कि पति ने महिला को तीन तलाक देकर दुधमुंह बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। ससुराल के लोग दहेज में कार की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में पति समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बंदा रोड भारतनगर निवासी साहिबा की शादी 13 नवंबर 2022 में कोतवाली क्षेत्र के बेलडा निवासी आबाद से हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे थे। इनमें पति आबाद के अलावा ससुराल पक्ष के गफूरी ,सलमा, जाकिर बार बार उसे कम दहेज लाने का ताना मारते थे। साथ ही कार लाने का दबाव बना रहे थे।

24 अक्टूबर 2023 को महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बावजूद भी परिवार के लोग उसे परेशान करते रहे। आरोप लगाया कि 2 जून 2024 की शाम पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। साथ ही उसे घर से निकाल दिया।

घायल हालत में महिला अपने मायके पहुंची और स्वजन को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर