Move to Jagran APP

Uttarakhand: किशोरी ने मां पर लगाए गंभीर इल्‍जाम, कहा- खुद करती है गंदा काम, मेरा भी कई बार हुआ दुष्‍कर्म

Uttarakhand Crime एक संस्था चलाने वाली युवती ने तीन लोगों पर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि किशोरी ने उसे यह सब बातें बताई। किशोरी ने बताया कि उसकी मां गलत काम करती है। बताया कि किशोरी से भी कई बार दुष्‍कर्म हो चुका है। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By Krishna kumar sharma Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 01 Sep 2024 12:32 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Crime: पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। प्रतीकात्‍मक

जागरण संवाददाता, रुड़की। Uttarakhand Crime: एक संस्था चलाने वाली युवती ने तीन लोगों पर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इनमें एक आरोपित व्यक्ति पाडली, दूसरा रामपुर तथा तीसरा जयपुर का है। इसके अलावा किशोरी की मां पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

रुड़की में एक संस्था चलाने वाली युवती ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब तीन साल पहले उनके पास एक नाबालिग लड़की आई थी और उसने काम सीखने की इच्छा जताई थी।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ पैदल मार्ग पर लौटी रौनक, Kedarnath Dham के लिए रवाना हुए 2075 यात्री; व्यापारियों ने ली राहत की सांस

मां के पास नहीं जाना चाहती

पूछताछ में उसने बताया था कि उसकी मां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी है। उसने अपनी मां पर गलत काम करने के आरोप लगाए थे। साथ ही, उसने बताया था कि वह मां के पास नहीं जाएगी।

इस पर उसने उसका स्कूल में दाखिला कराकर उसे पढ़ाना शुरू करा दिया। बताया कि हाल ही में किशोरी की मां उसके घर बेटी को लेने आई, लेकिन बेटी ने रोते हुए साथ जाने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर हंगामा भी हुआ।

तीन अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया

तहरीर में बताया कि जब किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके साथ तीन अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया था। इनमें एक व्यक्ति पाडली, दूसरा रामपुर तथा तीसरा व्यक्ति जयपुर का है।

आरोप लगाया कि पाडली गांव निवासी युवक ने अश्लील वीडियो भी बनाया था, जो अब उसे प्रसारित करने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बागेश्‍वर धाम बाबा की बातों का तीन लड़कियों पर पड़ा ऐसा प्रभाव, 70 दिनों तक नंगे पैर पैदल चल पहुंचीं उत्तराखंड के चारधाम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।