Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया बनीं 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड एंबेसेडर, खेल मंत्री बोले- बढ़ाया देश का मान

Tokyo Olympics 2020 टोक्यो ओलिंपिक में भारीतय महिला हाकी टीम की सदस्य रहीं वंदना कटारिया के रोशनाबाद (हरिद्वार) स्थित घर पर खेल मंत्री अरविंद पांडे पहुंचे हैं। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी मौजूद हैं। वंदना के गांव में जश्न का माहौल है।

By Raksha PanthriEdited By: Updated: Sun, 08 Aug 2021 11:24 PM (IST)
Hero Image
हाकी प्लेयर वंदना कटारिया के घर पहुंचे खेल मंत्री, बनाया 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का ब्रांड एंबेसेडर।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Tokyo Olympics 2020 प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडे रविवार को अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के रोशनाबाद स्थित घर पर पहुंचे। उन्होंने वंदना की मां सोरण देवी,भाई चंद्रशेखर कटारिया, लाखन कटारिया, पंकज, सौरभ आदि को पुष्पगुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सीएम पुष्‍कर सिंह धामी का वंदना कटारिया को उत्तराखंड में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा के बाद श‍िक्षा मंत्री ने संबंधी प्रमाण पत्र स्वजन को सौंपा।

इस मौके पर खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलिंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्व में भारत और उत्तराखंड प्रदेश का मान बढ़ाया है। वंदना को आगे बढ़ाने में उनके स्वजन ने जो सहयोग किया और योगदान दिया है वह सराहनीय है। कहा कि जो आसपास के बच्चे हैं जिन्होंने वंदना को बचपन से देखा है वह उसकी सफलता से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। हमने बड़े मन से उत्तराखंड की खेल नीति बनाई है।

खिलाडिय़ों को आकर्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश आदि स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सरकारी सेवाओं में उन्हें अवसर देने की व्यवस्था की है। खिलाडिय़ों को खेल की ट्रेङ्क्षनग लेने में कोई दिक्कत न हो इसके लिये फंड की स्थापना करने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से वंदना का जोरदार स्वागत किया जाएगा और यथोचित सम्मान दिया जाएगा।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि ओपी जमदग्नि, एडीएम केके मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज, संतोष कुमार चमोला, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव, नेहा जोशी समेत राष्ट्रीय स्तर के हाकी खिलाड़ी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

संपर्क मार्ग की जल्द कराई जाएगी मरम्मत

खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि वंदना के घर तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया जा चुका है।

शिक्षक संगठन ने भी किया सम्मानित

राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन हरिद्वार के पदाधिकारियों ने भी वंदना कटारिया के स्वजन को शाल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला महामंत्री दर्शन सिंह पंवार ,जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, लक्सर अध्यक्ष अमर क्रांति, विनेश चौहान, मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें- Tokyo Olympics 2020: कभी हाकी स्टिक और जूते खरीदने के नहीं थे पैसे, आज बनीं टोक्यो का चमकता सितारा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें