Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कॉलोनियों में पहुंची पुलिस और अचानक करने लगी चेकिंग; लोगों में मची खलबली, 19 मकान मालिकों के काटे चालान

पुलिस ने किरायेदारों के सत्यापन न कराने वाले 19 मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने शांतरशाह गांव शिव विहार कॉलोनी खेड़ली और आसपास की कॉलोनियों में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पाया कि कई मकान मालिकों ने बिना सत्यापन के बाहरी लोगों को अपने घरों में किराए पर रखा हुआ था। पुलिस ने ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ कोर्ट चालान किया है।

By Manish kumar Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 23 Sep 2024 08:27 AM (IST)
Hero Image
मकान मालिकों के चालान करती हुई पुलिस।

संवाद सूत्र जागरण बहादराबाद/हरिद्वार। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने गांव शांतरशाह, शिव विहार कॉलोनी खेड़ली व आसपास कॉलोनियों में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने किराये पर बिना सत्यापन के बाहरी लोग रह रहे उन मकान मालिकों के कोर्ट के दस दस हजार के चौदह चालान किए।

वहीं शांतरशाह पुलिस चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सत्यापन अभियान के दौरान ग्राम शांतरशाह में बाहरी लोग बिना सत्यापन के मकान में रह रहे उन मकान मालिकों के पांच कोर्ट के चालान किए।

बाहरी लोगों को बिना सत्यापन के दिए मकान

बाजार पुलिस चौकी उप निरीक्षक विजयपाल ने बताया कि रविवार को शिव विहार कॉलोनी खेड़ली व आसपास कॉलोनियों में सत्यापन अभियान के दौरान उन मकान मालिकों के यहां बिना सत्यापनों के रह रहे बाहरी लोग रहे हैं। उन मकान मालिकों के 14 कोर्ट के चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अपराध कम करने एवं संदिग्धों की पहचान के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्य को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे संदिग्ध लोगों की पुलिस आसानी से शिनाख्त कर सके।

कंपनी में रहने वाले कर्मचारियों का सत्यापन जरूरी

काफी कंपनियों में कर्मचारी कार्य करते हैं, जिनका सत्यापन होना बहुत ही जरूरी है। जिसके चलते थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा अब तक लगभग 100 से अधिक कर्मचारियों का सत्यापन किया जा चुका है। उन्होंने मकान मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन मकानों में बिना सत्यापन के रह रहे व्यक्तियों के शीघ्र ही उनके सत्यापन कराएं। यदि किसी के मकान में बिना सत्यापन के कोई भी व्यक्ति पाया गया। तो उस मकान मालिक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

जारी रहेगा अभियान

विजयपाल सिंह ने बताया कि ये अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर उप निरीक्षक कल्पना शर्मा, उप निरीक्षक राकेश कुमार, उप निरीक्षक करम सिंह चौहान,  नितुल यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, रणजीत सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।