OMG मायके से लाने में देरी पर पत्नी हुई आग बबूला, पति को घर में घुसकर धुना
Wife Beaten Husband पत्नी को ससुराल से लाने में देरी होने पर ससुरालियों ने युवक के घर आकर हमला कर दिया। करीब 10 दिन पहले अंजली ने अपने पति अनुज को फोन कर कहा था कि वह उसे आकर मायके से ले जाए। युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पुत्रवधु समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जागरण संवाददाता, रुड़की। Wife Beaten Husband: पत्नी को ससुराल से लाने में देरी होने पर ससुरालियों ने युवक के घर आकर हमला कर दिया। इस हमले में युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पुत्रवधु समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रुड़की सिविललाइंस कोतवाली पुलिस के मुताबिक शेरपुर निवासी महकपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे अनुज कुमार की शादी क्षेत्र के केल्हनपुर गांव निवासी अंजली से 19 फरवरी, 2024 को हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद ही अनुज की अचानक से तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद अंजली के स्वजन उसे अपने घर ले गए थे। तभी से अंजली अपने मायके में रह रही थी।
नाराज अंजली अपने मायके पक्ष के साथ ससुराल आई
बताया कि करीब 10 दिन पहले अंजली ने अपने पति अनुज को फोन कर कहा कि वह उसे आकर मायके से ले जाए। इस पर अनुज ने बताया कि वह अभी जानसठ में अपनी ड्यूटी पर है।
ड्यूटी से आकर वह उसे यहां से आकर ले जाएगा। आरोप है कि इस बात से नाराज अंजली अपने मायके पक्ष के साथ ससुराल आई और उन्होंने आते ही उसके परिवार पर हमला कर दिया।
आसपास के लोगों ने आकर किसी तरह बीच बचाव कराया। बताया कि हमले में अनुज, केला रानी, अंकुर कुमार घायल हो गए। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि आरोपित अंजली, यशपाल, रोहन, राहुल निवासी केल्हनपुर, सिविललाइंस कोतवाली रुड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।