Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nainital में 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां नंदा-सुनंदा के दर्शन, मां के दरबार में लगी रही भक्तों की कतार

सरोवर नगरी में श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित नंदा देवी महोत्सव के अंतर्गत नयना देवी मंदिर परिसर के भव्य मंडप में मां का दरबार सजने के साथ ही दर्शन को भक्तों की ब्रह्ममुहूर्त से ही भीड़ उमड़ पड़ी है। अनुमान के अनुसार करीब 25 हजार भक्तों ने मां के दर्शन कर धन धान्य व सुख शांति की कामना की।

By Riya.PandeyEdited By: Riya.PandeyUpdated: Sun, 24 Sep 2023 01:36 PM (IST)
Hero Image
Nainital में 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां नंदा-सुनंदा के दर्शन

जागरण संवाददाता, नैनीताल: सरोवर नगरी में श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित नंदा देवी महोत्सव के अंतर्गत नयना देवी मंदिर परिसर के भव्य मंडप में मां का दरबार सजने के साथ ही दर्शन को भक्तों की ब्रह्ममुहूर्त से ही भीड़ उमड़ पड़ी है। अनुमान के अनुसार, करीब 25 हजार भक्तों ने मां के दर्शन कर धन धान्य व सुख शांति की कामना की।

मंदिर में लगी भक्तों की कतार

शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त में आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। जिसमें यजमान पद्मश्री अनूप साह सपत्नीक शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियों को आम श्रद्धालुओं के दर्शन को खोल दिया गया। इसके बाद भक्तों में दर्शनों को होड़ मच गई।

देखते ही देखते भक्तों की कतार मंदिर परिसर से करीब सौ मीटर लंबी कतार लग गई। लोगों ने मां नंदा सुनंदा के साथ ही मां नयना देवी, पवनपुत्र हनुमान, राधा-कृष्ण, नवग्रह पूजन किया। शिवलिंग में भी जलाभिषेक कर धन धान्य व सुख समृद्धि की कामना की।

भक्तों की सुविधा के लिए पुलिस के साथ ही आयोजक संस्था के पदाधिकारियों तथा स्वयंसेवक , स्काउट गाइड सहयोग करने के साथ व्यवस्था में मददगार बने हैं।

व्यवस्था बनाने सहित मंडप में प्रसाद वितरण में आयोजक संस्था के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी, हरीश राणा, सौरभ रावत, मोहित साह, गिरीश जोशी तो मंडप में हिमांशु जोशी, भीम सिंह कार्की, भुवन बिष्ट, धर्मेंद्र शर्मा, प्रो ललित तिवारी, डा मोहित साह, देवेंद्र बगड़वाल, दीप्ती बोरा, डा. सरस्वती खेतवाल, ममता रावत, कैलाश जोशी, अशोक साह, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र बिष्ट, देवेंद्र लाल साह, ललित साह, मुकुल जोशी, मिथिलेश पांडे, कमलेश ढौंडियाल आदि थे।

सौ के करीब बकरों का कराया पंजीकरण

प्रशासन की ओर से एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार संजय कुमार, सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, टीआइ आदेश कुमार, एसएसआइ दीपक बिष्ट आदि थे। करीब सौ बकरों का कराया पंजीकरण मंदिर परिसर में तड़के से ही बकरों के आने सिलसिला शुरू हो गया था।

मंदिर परिसर में बकरों की बलि प्रतिबंधित

हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में मंदिर परिसर में बलि प्रतिबंधित रहे, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लिहाजा पशुपालन विभाग की ओर से मंदिर से सौ मीटर दूर पार्किंग गेट के पास बकरों का रजिस्ट्रेशन के साथ उनको पंजीकरण नंबर के साथ भेजा जा रहा था। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी तरह बलि ना हो। भक्तजन बकरे की पूजा अर्चना के बाद उसे घर ले जा रहे हैं।

स्थानीय चैनल से महोत्सव का सीधा प्रसारण

मंदिर परिसर से यू ट्यूब व स्थानीय चैनल से महोत्सव का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। जिसमें प्रो. ललित तिवारी, नवीन पांडे व हेमंत बिष्ट शामिल हैं। डिंपल जोशी ने भजन, लता कुंजवाल, शीला जोशी, मीनू जोशी ने शगुन आंखर की महत्ता बताई। नवीन मेहरा, संजय, संतोष पांडे व अंकिता मेहरा ने भजन प्रस्तुत किए। आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने मां नंदा सुनंदा महोत्सव का धार्मिक महत्व बताया। संस्कृति कर्मी बृजमोहन जोशी ने लोक परंपराओं पर चर्चा की।

मौसम ने दिया साथ तो मेले में खूब हुई बिक्री

महोत्सव के दौरान फ्लैट्स मैदान पर सजे बाजार में हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम खुला तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं व युवाओं ने खरीददारी की साथ ही झूले का लुत्फ उठाया। कारोबारियों के अनुसार यदि मौसम ने साथ दिया तो आर्थिक दृष्टिकोण से भी मेला ठीक होगा।

यह भी पढ़ें - PM Modi के Pithoragarh दौरे को लेकर तेज हुई तैयारियां, 8 से 13 अक्टूबर तक इन जगहों पर नहीं मिलेगी एंट्री

महोत्सव में आज पूजन व महाभोज

  • देवी पूजन - सुबह छह बजे
  • श्री दुर्गा सप्तसती पाठ व हवन - सुबह दस बजे
  • कन्या पूजन - पूर्वाह्न 11 बजे
  • महाभंडारा डीएसए मैदान पर - सवा एक बजे से
  • पंच आरती व प्रसाद वितरण - शाम छह बजे से 
  • देवी पूजन - रात्रि नौ बजे
  • देवीभोग - रात्रि 12 बजे

यह भी पढ़ें - Ayushman Card: मोबाइल एप पर भी बनाए जा सकेंगे आयुष्मान कार्ड, एनएचए टीम ने कार्ड बनाने की दिक्कत को किया दूर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें