Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Video: चेतावनी के बाद भी नहीं माने, रामनगर में काेसी नदी में फंसे 6 युवक, हलक में अटकी जान तो फोन कर मांगी मदद

दो दिनों से हो रही बारिश ने नदी- नालों का जलस्तर बढ़ा दिया है। इनका वेग भी चरम पर है जिससे इनके आसपास बसे इलाकों में खतरा बढ़ गया है। रामनगर में कोसी नदी भी उफान पर है। गुरुवार को इसमें छह युवक फंस गए।

By Rajesh VermaEdited By: Updated: Fri, 16 Sep 2022 08:13 PM (IST)
Hero Image
रामनगर में काेसी नदी में फंसे छह युवक

संवाद सहयोगी, रामनगर : दो दिनों से हो रही बारिश ने नदी- नालों का जलस्तर बढ़ा दिया है। इनका वेग भी चरम पर है, जिससे इनके आसपास बसे इलाकों में खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के साक ही जिला व स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों को सतर्क रहने और नदी- नालों के पास न जाने की अपील की है। इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार की रात भी यही हुआ, जिससे छह युवक कोसी नदी में फंस गए।

जलौनी लकड़ी लेने गए थे छह युवक

गुरुवार देर शाम छह युवक जलाैनी लकड़ी लेने कोसी नदी के पार जंगल में गए थे। जिस वक्त उन्होंने नदी पार की, नदी में पानी कम था, मगर वापसी में पहाड़ों पर हुई बारिश से कोसी नदी में पानी अचानक बढ़ गया। नदी पूरे वेग से बह रही थी। इससे लकड़ी लेकर घर लौट रहे सभी छह युवक नदी में ही फंस गए। अग्रिशमन कर्मियों ने बड़ी मशक्त के बाद सभी युवकों को नदी से बाहर निकाला।

— Rajesh Verma (@rajeashverma) September 16, 2022

फोन कर लोगों को दी नदी में फंसे होने की जानकारी

ये सभी युवक रामनगर के मोहल्ला गुलरघट्टी के रहने वाले थे। जो शाम को कोसी नदी के पार जंगल में जलौनी लकड़ी लेने गए थे। इस बीच पर्वतीय क्षेत्र में बारिश होने की वजह से युवक नदी पार ही फंस गए। उन्होंने अपने मोबाइल से लोगों को अपने फंसे होने की जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने शाम छह बजे अग्रिशमन विभाग को छह युवकों के कोसी नदी में फंसे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद अग्रिशमन विभाग की टीम रस्सी आदि लेकर मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे नदी में फंसे युवाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद नदी किया पार

अग्रिशमन कर्मी रवींद्र कांबोज ने बताया कि एक घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी की मदद से युवकों को रेस्क्यू किया गया। उन्हें बारिश के दौरान नदी नालों में नहीं जाने के लिए चेताया गया। टीम में सुरेंद्र सिंह, रमेश बंगारी, शाहिद अंसारी, राजेश टम्टा, शंभू गिरी, पुष्कर पाल मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें