Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हल्द्वानी कांड में बड़ा खुलासा, जंगल में मिले किशोर की हुई थी हत्या; पड़ोसी के मां से थे अवैध संबंध

नैनीताल के कमलुवागांजा क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि किशोर की हत्या उसके पड़ोसी ने की थी। आरोपित का मृतक की मां के साथ अवैध संबंध था और उसे डर था कि यह बात सामने आ जाएगी। इसलिए उसने किशोर को जंगल में बुलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By ganesh joshi Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 15 Sep 2024 12:07 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कमलुवागांजा क्षेत्र में बंद पड़ी स्टील फैक्ट्री से सटे जंगल में 12 सितंबर को मिले मृत मिले नाबालिग किशोर की हत्या की गई थी। पड़ोसी ने ही उसे मौत के घाट उतारा था। जंगल में किशोर को जमीन पर गिराने के बाद आरोपित उसके सीने पर बैठ गया और दोनों हाथों से गला घोंट दिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपित की पहचान मूल रूप से बरेली जिले की मीरगंज तहसील के दिमना पऊचा गांव निवासी सत्यवीर के रूप में हुई है। मृतक की मां से उसके अवैध संबंध थे। उसे डर था कि ये बात अन्य लोगों को पता चल जाएगी, जिस वजह से उसने योजना बनाकर पहले नाबालिग को जंगल में मुर्गी मारने के बहाने बुलाया। इसके बाद मौका देखते ही हत्या कर दी।

शनिवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मूल रूप से बरेली निवासी एक मजदूर मुखानी थानाक्षेत्र में परिवार संग किराए पर रहता हैं। 12 सितंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे श्रमिक का 14 वर्षीय बेटा घर से निकला था। इसके बाद कमलुवागांजा स्थित स्टील फैक्ट्री से सटे जंगल में अपनी गाय को ढूंढने पहुंची एक महिला को उसका शव मिला था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि किशोर की मौत गला घोंटने से हुई है। सीने पर भी निशान नजर आए। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। आबादी क्षेत्र में सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि हत्या से पूर्व मृतक एक अन्य नाबालिग बच्चे संग नजर आया था। पुलिस ने इस बच्चे को ढूंढकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पिता सत्यवीर ने उसे किशोर को बुलाकर लाने के लिए कहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

उसने पुलिस को बताया कि उसके और मृतक की मां के बीच में अवैध संबंध थे। इस बात का किशोर को पता चल गया था। किशोर अपने पिता या अन्य लोगों को इसके बारे में न बता दे, इसलिए उसने उसकी हत्या की योजना बनाई। अपने बेटे के माध्यम से पहले किशोर को घर से बुलाया और इसके बाद मुर्गी मारने के बहाने उसे जंगल ले गया, जहां उसने किशोर की हत्या कर दी।

एसओ पंकज और टीम ने किया पर्दाफाश

आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी, आरटीओ चौकी इंचार्ज बलवंत कांबोज, प्रकाश आर्य, सुनील आगरी, रविंद्र खाती, बलवंत सिंह और जगदीश राठौर शामिल थे। आरोपित के बेटे के किशोर संग सीसीटीवी में नजर आते ही पुलिस को अहम लीड मिल गई थी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर