Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

झूलों के आवंटन में गड़बड़ी मामले में HC के निर्देश पर BJP ने कांग्रेस पर बोला सियासी हमला, चेयरमैन से मांगा इस्तीफा

पार्टी ने इस बहाने विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा है और आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास ही भ्रष्टाचार का रहा है और कांग्रेस के टिकट पर जीते जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही पालिकाध्यक्ष से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। मामले में कमिश्नर के निर्देश पर डीएम वंदना ने कोश्यां-कुटौली के एसडीएम को जांच सौंपी है।

By kishore joshiEdited By: Nitesh SrivastavaUpdated: Thu, 19 Oct 2023 08:36 AM (IST)
Hero Image
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, नैनीताल। नगरपालिका की ओर से झूलों के आवंटन में गड़बड़ी मामले में हाई कोर्ट के पालिकाध्यक्ष की शक्तियां सीज करने व ईओ को निलंबित करने के निर्णय का भाजपा नगर इकाई ने स्वागत किया है।

पार्टी ने इस बहाने विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा है और आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास ही भ्रष्टाचार का रहा है और कांग्रेस के टिकट पर जीते जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही पालिकाध्यक्ष से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता अरविंद पडियार, दयाकिशन पोखरिया ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि पार्टी लंबे समय से पालिका में अनियमितताओं की जांच की मां उठाती रही है। कमिश्नर को ज्ञापन देकर जांच की मांग की गई थी।

कमिश्नर के निर्देश पर डीएम वंदना ने कोश्यां-कुटौली के एसडीएम को जांच सौंपी है। भाजपा ने उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेकर नगर पालिका में व्याप्त अनियमितताओं की जांच सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में करने का आदेश देकर उनकी मुराद पूरी की है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है चाहे वह केंद्र में रही हो या राज्य में रही हो, अब कांग्रेस के पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में पालिका को भी भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है।

आरोप लगाया कि कांग्रेस की जनप्रतिनिधियों के राज में भ्रष्टाचार होता रहा है। कोर्ट के आदेश पर अब यह भाजपा के आरोप प्रमाणित हो गए हैं, इसलिए नैनीताल पालिका अध्यक्ष को नैतिकता की आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस फैसले का नगर उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, रोहित भाटिया, मोहित साह, सुरेश उप्रेती, उमेश भट्ट, लाल सिंह बिष्ट, विक्रम रावत, प्रमोद सुयाल, संतोष कुमार, गोपाल रावत, शांति मेहरा, रीना मेहरा,सोनू शाह, आरती बिष्ट, लीला भट्ट आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।

सभासदों ने साधी चुप्पी

नैनीताल: हाई कोर्ट के झूला आवंटन मामले में सख्त आदेश पारित होने से पालिका में खलबली मची है लेकिन अन्य मामलों में जांच करने की मांग करने वाले सभासद इस मामले में चुप्पी साधे रहे। यहां तक कि निविदा होने से लेकर आज तक किसी भी सभासद ने इसकी जांच की मांग नहीं की। इसमें कांग्रेस के साथ ही भाजपा के व निर्दलीय सभासद शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे एसएलपी

नैनीताल: हाई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध नैनीताल पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करेंगे। वह इसको लेकर अधिवक्ताओं से विचार विमर्श के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि इसी सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की जा सकती है।