Move to Jagran APP

चम्पावत में भाजयुमो 15 अगस्त को कराएगी मैराथन दौड़, विजेता प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत

जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक दौड़ देश के नाम को लेकर दौड़ का आयोजन हो रहा है। जिले के बनबसा टनकपुर धूरा चम्पावत नगर चम्पावत ग्रामीण लोहाघाट खेतीखान पाटी बाराकोट लोहाघाट ग्रामीण सभी 10 मंडलों में मैराथन दौड़ का आयोजन होगा।

By Prashant MishraEdited By: Updated: Fri, 13 Aug 2021 11:49 PM (IST)
Hero Image
मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय रहेंगे।

जागरण संवाददाता, चम्पावत : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश आह्वान पर आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश करने पर चम्पावत जिलेभर में 15 अगस्त को मैराथन दौड़ का आयोजन करने जा रहा है। जिले के सभी 10 मंडलों में मैराथन दौड़ होगी। चम्पावत में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय रहेंगे।

जिलाध्यक्ष मोहित पाठक की अध्यक्षता और नगर अध्यक्ष गौरव पांडेय के संचालन में मैराथन दौड़ की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक दौड़ देश के नाम को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के बनबसा, टनकपुर, धूरा, चम्पावत नगर, चम्पावत ग्रामीण, लोहाघाट, खेतीखान, पाटी, बाराकोट, लोहाघाट ग्रामीण सभी 10 मंडलों में मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। जिसमें स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सभी मंडलों में कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।

बैठक में भाजपा नेता शंकर पांडेय, जिला महामंत्री श्याम ढेक ने भी विचार रखे। इस मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री शैलेश जोशी, जिला मंत्री गोविंद प्रसाद, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश भट्ट, नगर उपाध्यक्ष संजू चैधरी, नगर महामंत्री सूरज बोहरा, नगर मंत्री हरीश जोशी, पीयूष जोशी, विकास गिरी, पूरन बिष्ट, मन्नू जोशी, पारस महर, महामंत्री उपाध्यक्ष बब्लू तड़ागी, मंडल मंत्री शेखर भट्ट, पनीराम, अनिल कुमार, भगवान सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष सुरेश राम, राजीव बिनवाल, चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद रहे। लोगों का कहना है कि चुनावी साल में भाजपा ने राज्य में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। विभिन्न् आयाेजनों के माध्यम से वह जनता के बीच पैठ बनानी शुरू कर दी है। संगठन महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष तराई में बैठक लेकर बूथ की मजबूती को बल दे रहे तो वहीं पहाड़ पर भाजपा यूथ मोर्चा खेल की गतिविधि के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।