Move to Jagran APP

Char Dham Yatra 2022 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन? GMVN दे रहा 27 हजार में दस दिन का टूर पैकेज

Char Dham Yatra 2022 Online registration चारधाम यात्रा 2022 को लेकर रज‍िस्‍ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। तीन मई अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री धाम (Yamunotri) के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी। केदारनाथ धाम (Kedarnath) के कपाट छह मई को खुलेंगे।

By Skand ShuklaEdited By: Updated: Wed, 06 Apr 2022 11:50 AM (IST)
Hero Image
Chardham Yatra 2022 : चारधाम यात्रा 2022 को लेकर रज‍िस्‍ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।

नैनीताल, जागरण संवाददाता : चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2022 ) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। तीन मई अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री धाम (Yamunotri) के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी। जबकि केदारनाथ धाम (Kedarnath) के कपाट छह मई और बदरीनाथ धाम (Badarinath) के कपाट आठ मई 2022 को खुल जाएंगे। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। चलिए जानते हैं चारधाम के रजिस्ट्रेशन (Char Dham Yatra 2022 Online registration) के लिए कैसे करते हैं। साथ ही चार धाम यात्रा के लिए कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का टूर पैकेज कैसे ले सकते हैं, इसकी लागत और पूरी प्रक्रिया क्या है।

कैसे करें चारधाम के लिए रजिस्ट्रेशन

2013 में आई केदार आपदा के बाद से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (char dham yatra package) अनिवार्य किया गया है। कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की वेबसाइट gmvnonline.com पर क्लिक करने पर होम पेज ओपन होगा। ऊपर चारधाम ऑफिशियल यात्रा रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। जिसके बाद नया इंटरफेस खुलेगा। जिस पर दाहिने साइड में एक विंडो ओपन होगा। पहला ऑप्शन चारधाम टूर पैकेज होगा और दूसरा दूसरा चारधाम रजिस्ट्रेशन का। रजिस्ट्रेशन वाले आप्शन पर क्लिक करने पर नया इंटरफेश खुलेगा। जिसमें, राष्ट्रीयता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी इंटर कर सबमिट करने पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

चारधाम यात्रा टूर पैकेज

कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) ने चारधाम यात्रा के लिए टूर पैकेज (char dham yatra package) जारी किया है। दस दिन का टूर पैकेज ऋषिकेश (Rishikesh) से शुरू होगा और यमुनोत्री-गंगोत्री-केदारनाथ-बदरीनाथ होते हुए वापस ऋषिकेश खत्म होगी। मई-जून में यह पैकेज युवाओं के 27400, सीनियर सिटजन के लिए 25550 और बच्चों के लिए 26200 प्रति व्यक्ति चार्ज किया है। इसमें रहना-खाना और आवागमन के लिए 27 सीटर नॉन एसी बस होगी। वहीं छह दिन के टूर पैकेज में ऋषिकेश-केदारनाथ-बदरीनाथ और वापस ऋषिकेश का टूर शामिल है। इसमें भी रहना खाना और सेवन सीटर नॉन एसी 27 सीटर बस होगी।

यहां से मिलेगी हेली सेवा,ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

केदारनाथ धाम (Kedarnath) के लिए हेलीकॉप्टर (heli service for kedarnath) की बुकिंग भी कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की वेबसाइट gmvnonline.com से ही की जा रही है। केदारनाथ के लिए हेली सेवा गुप्तकाशी, फाटा और सेर्सी से है। गुप्तकाशी से आने जाने जाने का किराया जहां 7750 रुपए, फाटा से 4720 और सेर्सी से 4680 रुपए है। इसमें आने और जाने, दोनों तरफ का किराया शामिल है। हालांकि सोमवार से शुरू हुई हेली सेवाओं की बुकिंग पहले पखवाड़े के लिए पूरी हो चुकी है। यानी 6 मई से 20 मई तक हेली सेवाओं की कुल अनुमानित क्षमता के अनुरूप सीटें बुक हो चुकी हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।