Move to Jagran APP

Uttarakhand News: CM धामी ने सिटी फारेस्ट जनता को किया समर्पित, नगर निगम की सड़कों के लिए बनेगी विशेष योजना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सिटी फॉरेस्ट का उद्घाटन किया और नगर निगम की सड़कों के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने जिले में 18 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं जिनमें हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में 24 घंटे जलापूर्ति स्वामित्व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण निराश्रित गोवंशीय पशुओं के लिए गोशाला निर्माण आदि शामिल हैं।

By ganesh joshi Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 16 Oct 2024 10:09 AM (IST)
Hero Image
विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जागरण

हल्द्वानी एचएन इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग। जागरणहल्द्वानी एचएन इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग। जागरणjustify;">जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहर में बने सिटी फारेस्ट को जनता के लिए समर्पित किया। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की नींव रखी। सीएम ने जिले की ऐसे ही कुल 17218.57 लाख रुपये की 18 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

उन्होंने नगर निगम की सड़कों के लिए विशेष योजना बनाने, रामनगर के चुकुम गांव का विस्थापन किए जाने के साथ ही शहर में निराश्रित गोवंशीय पशुओं के लिए गोशाला निर्माण को एक करोड़ देने की घोषणा की।

एचएन इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि हल्द्वानी-काठगोदाम पुरानी नगर निगम डिपो क्षेत्र में 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। हल्द्वानी सड़क चौड़ीकरण के प्रभावितों के लिए स्वामित्व शापिंग काम्प्लैक्स का निर्माण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-पुलिस की लापरवाही ने रखी बड़ी हिंसा की नींव, सामने आई वजह ने किया सबको हैरान

राम नगर में भरतपुरी, पंपापुरी कौशल्यापुरी, दुर्गापुरी का स्वामित्व योगदान तहत सर्वे किया जाएगा। हल्द्वानी क्षेत्र में रकसिया नाला एवं कलसिया नाले के कटाव से रोकथाम के लिए जरूरी कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की जाएगी। साथ ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लेटीबूंगा सनी में मिनी स्टेडियम बनाने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

हल्द्वानी एचएन इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।-जागरण।


ये रहे उपस्थित

इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, नवीन भट्ट अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, कुमाऊं कमिश्नर/सचिव सीएम दीपक रावत, डीआइजी डा. योगेन्द्र रावत, डीएम वंदना सिंह, एसएसपी पीएन मीणा, प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी, डा. केसी पांडे, निवर्तमान पार्षद प्रमोद तोलिया आदि शामिल रहे।

इन योजनाओं का लोकार्पण

  • - 01 करोड़ से नगर वन हल्द्वानी
  • - 57.02 लाख से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहरा गांव में विज्ञान प्रयोगशाला
  • - 44.07 लाख से राजकीय कन्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर में विज्ञान प्रयोगशाला
  • - 61.50 लाख से राजकीय इंटर कालेज मोती नगर तीन प्रयोगशाला कक्ष
  • - 41.69 लाख से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिम्मतपुर में विज्ञान प्रयोगशाला
  • - 359.86 लाख से आना अमिया में गोला नदी की बाढ़ सुरक्षा कार्य
  • - 477.39 लाख से स्पोर्ट स्टेडियम हल्द्वानी में फुटबाल मैदान का निर्माण
  • - 5805.81 लाख से गदरपुर दिनेशपुर मधकोटा हल्द्वानी मोटरमार्ग चौड़ीकरण
  • - 851.52 लाख से वर्कशाप लाइन से एसबीआइ होते हुए मुखानी चौराहे तक सुधारीकरण

इसे भी पढ़ें-प्रदेश में 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं भूमि की कीमत, इन चार जिलों के अध‍िक बढ़ाए गए सर्किल रेट

इन योजनाओं का किया शिलान्यास

  • - 182.83 लाख से सूखी नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य
  • - 4456.92 लाख से 100 बेड के मानसिक चिकित्सालय गेठिया का निर्माण कार्य
  • - 3941.13 लाख से केंद्र पोषित योजना के तहत स्टेट कैंसर संस्थान का निर्माण
  • - 124.82 लाख से कोटाबाग के ग्राम बेल पोखरा में नलकूप निर्माण
  • - 234.18 लाख से ग्राम रतनपुर-बेलपडाव नलकूप निर्माण
  • - 124.16 लाख से बजूनियाहल्दू-कोटाबाग में नलकूप निर्माण
  • - 121.90 लाख से पूरनपुर पानसिंह में नलकूप निर्माण
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।