Move to Jagran APP

Uttarakhand News: देवभूमि के प्राकृतिक सौंदर्य देख अभिभूत हुए विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह

उत्तराखंड प्रवास के दौरान रक्षामंत्री के पुत्र विधायक पंकज सिंह सपरिवार जागेश्वर धाम में पूजा अर्चन की। पूजा के बाद सिंह ने भाेले के जागेश्वर मंदिर धाम का आध्यात्मिक शांति वाला स्थान बताया। कहा कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अभिभूत करने वाला है।

By Prashant MishraEdited By: Updated: Fri, 08 Jul 2022 07:09 PM (IST)
Hero Image
विधायक पंकज सिंह परिवार संग अल्मोड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना की।
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य हर किसी काे अपनी ओर खींच लाता है। शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर उत्तरप्रदेश के विधायक पंकज सिंह परिवार संग अल्मोड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना की। उनके साथ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी अपने परिवार संग मौजूद रहे। इस दौरान कमिश्नर रावत ने कहा जागेश्वर क्षेत्र के पौराणिक व ऐतिहासिक मंदिरों को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। वहीं पंकज सिंह ने पहाड़ की सुंदरता देखी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र गौतम बुद्ध नगर, उत्तरप्रदेश के विधायक व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह व आयुक्त दीपक रावत के स्वजन जागेश्वर मंदिर धाम पहुंचे। आचार्य गिरशी भट्ट, प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट, निर्मल भट्ट ने मंदिर में पूजा अर्चना कराई।

पूजा के बाद उन्होंने मंदिर के दर्शन किए। विधायक पंकज सिंह ने भाेले के जागेश्वर मंदिर धाम का आध्यात्मिक शांति वाला स्थान बताया। उन्होंने कहा कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अभिभूत करने वाला है। यहां वह परिवार जनों के साथ दोबारा जरूर आएंगे।

स्थानीय लोगों ने कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत को समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के आस-पास के मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है।

विधायक पंकज सिंह बीते 8 जुलाई को परिजनों के साथ अल्मोड़ा पहुंचे थे। यहां वह बिनसर क्षेत्र में रुके थे। शुक्रवार को जागेश्वर धाम के दर्शन के बाद विधायक व कमिश्नर परिजनों के साथ नैनीताल को लौट गए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।