Move to Jagran APP

Nainital Tourism: होली के चलते नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भारी भीड़, होटल हुए फुल; नौकायान के लिए लगा तांता

Nainital Tourism होली पर तीन दिनी वीकेंड के चलते सैलानियों का शुक्रवार से पहुंचना शुरू हो गया था जो शनिवार देर रात तक जारी रहा। इस बीच बाजारों में खासी भीड़ देखी गई। स्नोव्यू राजभवन चिड़ियाघर हिमालय दर्शन बॉटनिकल गार्डन केव गार्डन बारापत्थर में सैलानियों की पूरे दिन आवाजाही रही। पार्किंग स्थल भी फुल होने के बाद पर्यटक वाहनों से जाम की स्थितब भी बनी रही।

By kishore joshi Edited By: Swati Singh Updated: Sat, 23 Mar 2024 06:25 PM (IST)
Hero Image
होली के चलते नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भारी भीड़, होटल हुए फुल

जागरण संवाददाता, नैनीताल। होली पर्व के चलते सैलानियों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। शनिवार को नगर के अधिकांश होटल पैक हो गए। पार्किंग स्थल भी फुल होने के बाद पर्यटक वाहनों से जाम की स्थितब भी बनी रही। कारोबार में उछाल देख पर्यटन कारोबारी बेहद खुश नजर आए।

होली पर तीन दिनी वीकेंड के चलते सैलानियों का शुक्रवार से पहुंचना शुरू हो गया था, जो शनिवार देर रात तक जारी रहा। इस बीच बाजारों में खासी भीड़ देखी गई। स्नोव्यू, राजभवन, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, बॉटनिकल गार्डन, केव गार्डन, बारापत्थर में सैलानियों की पूरे दिन आवाजाही रही।

नौकायन करने के लिए लगा तांता

शाम के समय में मॉलरोड में भी पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ने से रौनक रही। झील में नौकायन करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा। गिफ्ट सेंटरों में खरीदारी करने वाले सैलानियों की भीड़ रही। पिछले कई दिनों से होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। बुकिंग फुल भी हो गई। 

नैनीताल में उमड़ी भीड़

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार सोमवार तक सैलानियों की आमद बनी रहने की उम्मीद है। इस वीकेंड नैनीताल में जमकर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

यह भी पढ़ें: इस बार Holi 2024 पर भी मनेगी 'दिवाली', फूटेंगे 'बम'; हर तरफ बिखरेंगे प्‍यार के रंग

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।