Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haldwani News: पूर्व फौजी बना चेन स्नेचर, महिलाओं को बनाया निशाना; शेयर मार्केट में पैसा डूबने के बाद शुरू की लूटपाट

हल्द्वानी में एक पूर्व फौजी ने शेयर मार्केट में पैसे डूबने के बाद महिलाओं के गले से चेन लूटने की घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी की स्कूटी और लूटी गई दो चेन बरामद की हैं।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Sun, 15 Sep 2024 03:22 PM (IST)
Hero Image
हल्द्वानी में पूर्व फौजी ने लूटी थी महिलाओं के गले से चेन (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्ति हुए फौजी ने लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। उसने मुखानी में दो महिलाओं के गले से चेन लूटी। शेयर मार्केट में पैसा डूबने के बाद उसने लूटपाट शुरू की। हैरानी की बात ये है कि जिस स्कूटी से चेन स्नेचिंग की वह भी चोरी की है।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि घटना में शामिल तल्ली बमौरी अमरावती कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। भूपेंद्र मूलरूप से बंगापानी मुनस्यारी पिथौरागढ़ का रहने वाला है और वर्ष 2022 में आर्मी से सेवानिवृत्त हुआ है।

शेयर मार्केट में लगाए रुपए डूबे

सेवानिवृत्त होने के बाद आर्मी से उसे 28 लाख रुपये मिले थे। इन रुपयों को उसने शेयर मार्केट में लगा दिए और पैसे डूब गए। जिसके बाद उसने पत्नी के जेवर बेंच कर वह पैसा भी शेयर मार्केट में लगा दिया और यह रकम भी डूब गई। इससे नाराज फौजी की पत्नी उसे छोड़ बच्चों को लेकर पिथौरागढ़ चली गई। 

इसके बाद हल्द्वानी में अकेले रह गए फौजी भूपेंद्र ने चेन स्नेचिंग शुरू कर दी। पकड़ा न जाए इसलिए उनसे भट्ट कालोनी चौराहे से स्कूटी चोरी और नम्बर प्लेट डिग्गी में रख दी। पहचान को और छिपाने के लिए वह स्नेचिंग के दौरान मुंह पर मास्क और सिर पर बिग लगाता था।

पहाड़ी में बात करता और फिर चेन लूटकर फरार

फौजी ने मुखानी थानाक्षेत्र के दयाल विहार और प्रगति विहार में 3 और 28 अगस्त को दो महिलाओं की चेन लूटी। दोनों बुजुर्ग महिलाएं घर के पास टहल रही थीं। फौजी महिलाओं से पता पूछने के बहाने उन्हें रोकता, उनसे पहाड़ी में बात करता और फिर चेन लूट कर फरार हो जाता। 

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने 800 सीसीटीवी खंगाले

आरोपित फौजी भूपेंद्र को लामाचौड़ पुलिस चौकी के पास वसुंधरा विहार की ओर जाने वाली कालाढूंगी रोड से गिरफ्तार किया। उसे पकड़ने के लिए 800 सीसीटीवी खंगाले। आरोपी से चोरी की स्कूटी बरामद की है, जिसमें स्कूटी की नम्बर प्लेट भी बरामद की गई है। साथ ही लूटी गई दो चेन भी मिली है।

पुलिस टीम में मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी, एसआई बलवंत कम्बोज, एसआई रजनी आर्या, कांस्टेबल बलवंत सिंह, रविन्द्र खाती, इसरार व धीरज सुगड़ा थे।

यह भी पढ़ें- बिना हेलमेट लगाए बाइक से जा रहे थे दो युवक, पुलिस को देखते ही भागे; चेकिंग कर रही टीम ने तलाशी ली तो उड़े होश

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर