Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Snowfall in Nainital: इंतजार हो गया खत्म, नैनीताल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी; सफेद हुई नैना पीक

Snowfall in Nainitalनयना पीक में एक इंच हिमपात हुआ है और अधिक हिमपात के आसार बने हुए हैं। इधर नगर के अन्य क्षेत्रों में रात 12 बजे से बारिश शुरू हो गई थी जो अपराह्न 11 बजे तक जारी है। करीब दो माह बाद बारिश का सूखा खत्म हुआ है। साथ ही हिमपात की मुराद भी पूरी हो गई है।

By kishore joshi Edited By: Swati Singh Updated: Thu, 01 Feb 2024 02:04 PM (IST)
Hero Image
नैनिताल के नयना पीक में बर्फबारी का खूबसूरत नजारा

जागरण संवाददाता, नैनीताल। लंबे इंतजार के बाद सरोवर नगरी की सबसे ऊंची नयना पीक की चोटी में मौसम के पहले हिमपात का नजारा देखने को मिला। नगर के अन्य क्षेत्रों में बीती आधी रात से शुरू हुई बारिश का क्रम उर्वरत जारी है। मौसम में आए बदलाव से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम के बदले मिजाज से पर्यटन कारोबार का सूखा खत्म होने की उम्मीद है।

नयना पीक में एक इंच हिमपात हुआ है और अधिक हिमपात के आसार बने हुए हैं। इधर नगर के अन्य क्षेत्रों में रात 12 बजे से बारिश शुरू हो गई थी, जो अपराह्न 11 बजे तक जारी है। करीब दो माह बाद बारिश का सूखा खत्म हुआ है। साथ ही हिमपात की मुराद भी पूरी हो गई है।

ऐसे ही रहा तो मैदानी इलाकों में भी होगी बारिश

मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहा तो नगर के निचले क्षेत्रों में भी हिमपात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इधर नगर के अंतिम छोर किलबरी में भी हल्का हिमपात होने की खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। इसके दो दिन तक सक्रिय रहने की संभावना है। जिस कारण नगर में हिमपात के आसार बने हुए हैं।

ठंड से ठिठुरे लोग

बारिश के चलते नगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसका सामान्य जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए हैं। जी आई सी विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 9 व न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 70 प्रतिशत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Snowfall in Uttarkashi: गंगोत्री धाम में जमकर हुई बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढका मंदिर; देखें वीडियो

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें