Move to Jagran APP

आजाद हिंद फौज में इंटेलीजेंस अफसर रह चुके स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केसर सिंह नेगी का निधन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केसर सिंह नेगी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। शनिवार से सांस में तकलीफ की समस्या को लेकर शहर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था।

By Skand ShuklaEdited By: Updated: Fri, 13 Mar 2020 02:17 PM (IST)
Hero Image
आजाद हिंद फौज में इंटेलीजेंस अफसर रह चुके स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केसर सिंह नेगी का निधन
काशीपुर, जेएनएन : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केसर सिंह नेगी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। पिछले शनिवार से सांस में तकलीफ की समस्या को लेकर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्वर्गीय नेगी स्वंतन्त्रता आंदोलन के दौरान सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में इंटेलिजेंस अफसर के पद पर तैनात रहे थे । उनके निधन की सूचना पर कुंडेश्वरी स्थित उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

18 साल की उम्र में गढ़वाल रायफल्स में हुए थे भर्ती

ऊधमसि‍ंहनगर जिले के कुंडेश्वरी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केसर सिंह नेगी का जन्म जिला चमोली के रमचौड़ा गांव में वर्ष 1922 में स्व. भगवान सिंह नेगी के यहां हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा द्वाराहाट के मिशन इंटर कॉलेज में हुई। सेना के प्रति गहरे जुड़ाव के चलते वह 18 वर्ष की आयु में ही सेकंड गढ़वाल रायफल्स से जुड़ गए। कुछ समय बाद ही देश में चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन में भागीदार बने और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सेना आजाद हिंद फौज से जुड़ गए। उन्हें नेता जी की फौज में इंटेलिजेंस अफसर की तैनाती मिली।

जिला पंचायत सदस्य पौड़ी भी चुने गए

स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भाग लेने के दौरान उन्हें काफी समय बर्मा की जेलों में भी काटना पड़ा । उनके दमाद आरपीएस रावत ने बताया कि स्व. नेगी वर्ष 1950 में कुंडेश्वरी आकर बस गए । इसके बाद वह आरएसी व एसएसबी में भी तैनात रहे। वह जिला पंचायत सदस्य पौड़ी भी चुने गए थे। स्व. नेगी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। स्‍व.नेगी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें : जिम काॅर्बेट नेशनल पार्क में जिप्सियों का घेरा बनने के कारण बीच में फंसा बाघा

यह भी पढ़ें : नैनीताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने कोराना को लेकर चिकित्‍सकों संग की बैठक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।