Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हल्द्वानी में Property Tax को लेकर नगर निगम का बड़ा फैसला, 25 हजार से अधिक लोगों पर पड़ेगा असर; जल्द जारी होगा आदेश

Increase Property Tax In Haldwani हल्द्वानी नगर निगम ने संपत्ति कर को लेकर बड़ा फैसला किया है। इससे निगम को बड़ा लाभ होगा। संपत्ति कर पर आपत्तियों की सुनवाई पूरी हो चुकी है और जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा। इस फैसले से निगम को हर साल करीब 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।

By ganesh joshi Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 16 Sep 2024 09:44 PM (IST)
Hero Image
संपत्ति कर में 15 प्रतिशत होगी बढ़ोतरी (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवादाता, हल्द्वानी। नगर निगम चार साल के लिए संपत्ति कर (भवन कर) में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगा। आपत्तियों की सुनवाई का दौर खत्म हो चुका है। ऐसे में जल्द आधिकारिक आदेश भी जारी हो जाएगा। हल्द्वानी में 25 हजार से अधिक लोग संपत्ति कर जमा करते हैं।

अलग-अलग जगहों के हिसाब से दरों का निर्धारण

आय के इस प्रमुख स्रोत से हर साल 1.25 करोड़ से अधिक की आय मिलती है। अलग-अलग जगहों के हिसाब से दरों का निर्धारण किया जाता है। नैनीताल रोड से जुड़े भवनों की दर अधिक है। इसके अलावा सड़क की चौड़ाई और भवन की स्थिति के हिसाब से भी पैसे तय होते हैं।

जल्द जारी हो जाएगा कर बढ़ोतरी का आदेश

वहीं, नियम के तहत दरों में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने से पहले सार्वजनिक सुनवाई की जाती है। लेकिन सिर्फ 14 लोगों ने आपत्ति दर्ज की। जिसके बाद नौ सितंबर और 13 सितंबर को निगम ने इन लोगों का पक्ष भी सुना। दर बढ़ोतरी का आदेश जारी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश से चमोली तक वाहनों की गति सीमा तय, जानिए कितनी रहेगी अधिकतम रफ्तार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर