Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haldwani: 10वीं की छात्रा को भगा ले गया स्कूल का फुटबॉल कोच, पुलिस लगी पीछे

Haldwani Crime शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा को स्कूल का फुटबॉल कोच भगा ले गया। एसएसआइ महेंद्र प्रसाद ने बताया कि फुटबाल कोच पर नाबालिग को भागने के आरोप में प्राथमिकी कर ली है। सर्विलांस की मदद से नाबालिग व आरोपित दोनों की तलाश की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दो सगे भाइयों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

By Deep belwal Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 07 Jul 2024 02:06 PM (IST)
Hero Image
Haldwani Crime: पुलिस ने कोच पर प्राथमिकी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जासं, हल्द्वानी। Haldwani Crime: शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा को स्कूल का फुटबॉल कोच भगा ले गया। पुलिस ने कोच पर प्राथमिकी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनका व उनके बड़े भाई का परिवार एक साथ रहता है।

उनकी नाबालिग भतीजी शहर के एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। तीन जुलाई को उनकी भतीजी स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी। इस पर उसकी भाभी बेटी को ढूंढने के लिए स्कूल पहुंचीं। तब पता चला कि बेटी स्कूल नहीं पहुंची थी। उसकी सहेली ने बताया कि स्कूल का फुटबॉल कोच बिटिया को अपने संग स्कूटी पर बैठाकर ले गया है।

बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले गया आरोपित

उनका कहना है कि आरोपित बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले गया है। एसएसआइ महेंद्र प्रसाद ने बताया कि फुटबाल कोच पर नाबालिग को भागने के आरोप में प्राथमिकी कर ली है। सर्विलांस की मदद से नाबालिग व आरोपित दोनों की तलाश की जा रही है।

दो सगे भाइयों पर छेड़छाड़, प्रेमी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दो सगे भाइयों पर छेड़छाड़, मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, काठगोदाम क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। शहर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति अक्सर उससे किसी न किसी बात को लेकर झगड़ता रहता है।

आरोप है कि कुछ दिन पहले भूपेंद्र सिंह व उमेश सिंह ने उससे मारपीट, गालीगलौज व छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़, धमकी व गालीगलौज की धारा में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। इधर, काठगोदाम में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक युवक के संग लंबे समय से संपर्क में थी।

आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर नाबालिग होने के दौरान शारीरिक संबंध बनाए। जब वह बालिग हुई तो युवक ने शादी करने से मना करने लगा। पुलिस ने युवक पर पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी की है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें