Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डेढ़ महीने में दूसरी बार बाबा नीम करौरी धाम पहुंचे भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह, हनुमान चालीसा का पाठ कर लगाया ध्यान

Indian cricketer Rinku Singh भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ उत्तराखंड के अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे पर स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और ध्यान लगाया। पूजा अर्चना के बाद देश प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। करीब दो घंटे मंदिर में बिताने के बाद भारतीय क्रिकेटर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

By manish sah Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 29 Sep 2024 02:53 PM (IST)
Hero Image
Indian cricketer Rinku Singh: डेढ़ महीने पहले कैंची धाम पहुंचे थे भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह। जागरण

संवाद सूत्र, जागरत गरमपानी। Indian cricketer Rinku Singh: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने साथी किक्रेटरों के साथ अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम में पूजा अर्चना की। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। करीब दो घंटे मंदिर में बिताने के बाद भारतीय क्रिकेटर गंतव्य को रवाना हो गए।

भारतीय क्रिकेट टीम में विस्फोटक बल्लेबाज के रुप में पहचान बना चुके रिंकू सिंह साथी खिलाड़ी आर्यन जुयाल तथा कुछ अन्य साथियों के साथ काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Tourism: प्रकृति की गोद में बसा है हर्षिल, कुदरत ने खुले हाथ बरसाई नेमतें; सम्मोहित होता है मन

पूजा अर्चना के बाद रिंकू ने हनुमान चालीसा का पाठ किया

बीते अगस्त में कैंची धाम पहुंचे भारतीय क्रिकेटर ने जल्द काकड़ीघाट पहुंचने की बात कही थी। साथियों के साथ काकड़ीघाट स्थित मंदिर में पूजा अर्चना के बाद रिंकू ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर प्रबंधन समिति सदस्यों से काकड़ीघाट स्थित आश्रम व बाबा की लीलाओं की जानकारी जुटाई। पूजा अर्चना के बाद देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की।

करीब दो घंटे मंदिर में बिताने के दौरान रिंकू समेत सभी खिलाड़ी खुश दिखे। रिंकू ने कहा की आश्रम पहुंचकर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रबंधन समिति सदस्यों ने भारतीय क्रिकेटर को सम्मानित किया। इस दौरान कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप साह, शैलेश साह, एमपी सिंह, ज्ञान सिंह, कमलेश उप्रेती आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड के एक और गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध, केवल एक शर्त पर मिलेगी एंट्री

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें