Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Yoga Day 2022 : हिमालय की गोद में बर्फ के बीच माइनस 4 डिग्री में हिमवीरों ने किया योग

International Yoga Day 2022 चीन सीमा पर 18000 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित दावे पोस्ट में माइनस तीन से पांच डिग्री तापमान में बर्फ से ढंके पहाड़ों के बीच आईटीबीपी के हिमवीरों ने योग किया। यहां का तापमान रात में माइनस दस डिग्री से नीचे पहुंच जाता है।

By Skand ShuklaEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 02:41 PM (IST)
Hero Image
International Yoga Day 2022 : हि‍मालय में 18000 फीट की ऊंचाई पर हि‍मवीरों ने कि‍या योग, देखें तस्‍वीरें

नैनीताल, जागरण संवाददाता : International Yoga Day 2022 : विश्व योग दिवस पर पूरा उत्तराखंड योगमय हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग योग करते नजर आए। वहीं चीन सीमा पर 18000 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित दावे पोस्ट में माइनस तीन से पांच डिग्री तापमान में बर्फ से ढंके पहाड़ों के बीच आईटीबीपी के हिमवीरों ने योग किया। यहां का तापमान रात में माइनस दस डिग्री से नीचे पहुंच जाता है। जबकि 13000 फ़ीट की ऊंचाई विदांग पोस्ट पर भी हिमवीरों ने योग किया। 

चीन सीमा पर 10500 फ़ीट की ऊंचाई पर योग करते गुंजी के ग्रामीण।

चीन सीमा से लगी दारमा घाटी के दांतू गाव में योग करते बच्चे।

मित्र राष्ट्र नेपाल के अधिकारी भी पहुंचे योग करने

भारत-नेपाल सीमा पर धारचूला के जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास में भाग लेने दार्चुला नेपाल के सीडीओ, नेपाल सशत्र बल के निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। धारचूला के तहसीलदार, नगरपालिका अध्यक्ष सहित चिकित्सक व आमजनों ने योग किया।

85 वर्षीय योग गुरु कल्याण सिंह कुँवर ने योगाभ्यास कराया। चीन सीमा पर नावी ढांग में भी योग किया जा रहा है। आईटीबीपी जवानों ने योग किया। आईजी संजय गुंज्याल ने  भी नावी ढांग में योग किया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें