Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand: छोटी बहन का था जन्मदिन, उसी दिन बड़ी बहन की हो गई मौत; घर में कोहराम

Uttarakhand News ढेला गांव में एक घर में छोटी बहन के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई। रामनगर के ग्राम ढेला निवासी कुंदन सिंह अधिकारी की छोटी बेटी का शुक्रवार को जन्मदिन था। उनकी बड़ी पुत्री रोशनी अधिकारी (उम्र छह वर्ष) पड़ोस में बहन के जन्मदिन के आयोजन में बुलावे के लिए न्योता देने गई थी। तभी एक कोबरा सांप ने उसे डस लिया।

By trilok rawat Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 11 Aug 2024 11:32 AM (IST)
Hero Image
Uttarakhand News: बड़ी बहन की सांप के डसने से मौत

जासं, रामनगर। Uttarakhand News: बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ रही हैं। ढेला गांव में एक घर में छोटी बहन के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई। अंधेरे में आंगन में आए सांप ने बच्ची को डस लिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है।

रामनगर के ग्राम ढेला निवासी कुंदन सिंह अधिकारी की छोटी बेटी का शुक्रवार को जन्मदिन था। घर में शाम के लिए जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। बताया जाता है कि सुंदर सिंह की बड़ी पुत्री रोशनी अधिकारी (उम्र छह वर्ष) पड़ोस में बहन के जन्मदिन के आयोजन में बुलावे के लिए न्योता देने गई थी।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: छात्र तेज रफ्तार में चला रहा था कार, चपेट में आए पांच लोग तो घर आकर किया सुसाइड

आंगन में कोबरा सांप ने डस लिया

इस दौरान रोशनी जब न्योता देकर लौटी तो उसे घर के बाहर आंगन में कोबरा सांप ने डस लिया। उस समय बिजली जाने से अंधेरा भी हो रखा था। इसलिए बच्ची सांप को नहीं देख पाई। जैसे बच्ची चिल्लाई तो स्वजन बाहर आए। सांप ने बच्ची के पैर में डसा हुआ था। तभी एक कोबरा सांप भी समीप में दिख गया।

झाड़ फूंक करने वाले के यहां ले गए

स्वजन बच्ची को गांव में ही किसी झाड़ फूंक करने वाले के यहां ले गए। इसके बाद सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन के पास ले गए। यहां से वह उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से घर में कोहराम मच गया। बच्ची गांव में ही पढ़ती थी। बताया जाता है कार्बेट के कर्मचारियों ने घर के समीप से सांप को पकड़कर कब्जे में ले लिया। वहीं इस घटना की क्षेत्र में हर ओर चर्चा है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: जंगल की गुफा में रहने वाले दो नेपाली बार-बार कर रहे थे अपराध, पुलिस ने 150 CCTV खंगाले तो खुला सच

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर