Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dussehra 2023: हल्द्वानी में जलेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा रावण, ऊंचाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Dussehra 2023 विजयादशमी पर्व की कुमाऊंभर में धूम है। श्री राम की भक्ति में लीन लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बुराई पर अच्छाई की विजय के पर्व पर मंडल का सबसे बड़ा 55 फीट का रावण हल्द्वानी रामलीला मैदान में जलाया जाएगा। यह कुमाऊं का सबसे बड़ा रावण है। रावण दहन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Tue, 24 Oct 2023 01:39 PM (IST)
Hero Image
हल्द्वानी में जलेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा रावण

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। विजयादशमी पर्व की कुमाऊंभर में धूम है। श्री राम की भक्ति में लीन लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बुराई पर अच्छाई की विजय के पर्व पर मंडल का सबसे बड़ा 55 फीट का रावण हल्द्वानी रामलीला मैदान में जलाया जाएगा। शाम 7:30 बजे पुतला दहन का समय निश्चित किया गया है।

कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल में विशेष तैयारियां की गई हैं। हल्द्वानी रामलीला मैदान में नैनीताल, हल्द्वानी, भवाली, धानचूली सहित अन्य स्थानों में हो रहे आयोजनों के पुतलों को तैयार किया गया है। बहेड़ी के कलाकार शंभू बाबा की टीम ने पुतले बनाए हैं। नैनीताल जिले के विभिन्न स्थानों पर करीब 4.50 लाख रुपये के पुतलों का दहन किया जाएगा।

ऐसे बना है पुतला

नैनीताल में 45 फीट का रावण, 40 फीट का मेघनाद और 35 फीट के कुंभकर्ण का पुतला जलाया जाएगा। भवाली में रावण और मेघनाद के 35-35 फीट, चारधाम मंदिर फतेहपुर में 25-25 फीट, राजा रानी विहार में 35 फीट का रावण जलाया जाएगा। वहीं रामनगर में पुतले की ऊंचाई पूर्व में करीब 60 फीट निर्धारित की गई थी, हालांकि अब 35 से 40 फीट के पुतले जलाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2023: दशहरा आज, चकनाचूर होगा दशानन का अहंकार; रावण दहन का जान लें समय

140 वर्षों से एक ही परिवार बना रहा पुतले

हल्द्वानी रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के दौरान होने वाले पुतला दहन के लिए 140 वर्ष से एक ही परिवार पुतलों का निर्माण करता है। उत्तर प्रदेश के बहेड़ी के 74 वर्षीय शंभू बाबा अपनी टीम के साथ पुतले बना रहे हैं। उन्होंने बताया हल्द्वानी रामलीला मंचन की शुरुआत होने पर उनके दादा बाबू राम ने पुतले बनाने शुरू किए थे। उसके बाद उनके पिता राम सिंह भी रामलीला में पुतले बनाए।

अब वह 60 वर्षों से यहां पुतले बना रहे हैं। हालांकि कुछ वर्ष वह नहीं आए थे। उनके साथ वर्तमान में 23 कारीगरों की टीम काम कर रही है। हल्द्वानी में पीलीभीत आएंगे पटाखे रामलीला संचालन समिति सदस्य तनुज गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को रावण दहन में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया है। इसके लिए पीलीभीत से पटाखे मंगवाए गए हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें