Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आज लगेगा साल का अंतिम वलयाकार सूर्यग्रहण, सात घंटे 25 मिनट रहेगी अवधि; भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण

Solar Eclipse सूर्य पर वलयाकार ग्रहण लगने जा रहा है। वलयाकार ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है लेकिन सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है। यह भारत में ग्रहण नजर नहीं आएगा। आज रात 913 बजे से शुरू होने वाला ग्रहण सुबह 317 बजे समाप्त होगा। इस ग्रहण से सूर्य का लगभग 93 प्रतिशत बीच का हिस्सा ढक जाएगा।

By kishore joshi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 02 Oct 2024 04:01 PM (IST)
Hero Image
Solar Eclipse: इस ग्रहण से सूर्य का लगभग 93 प्रतिशत बीच का हिस्सा ढक जाएगा।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। Solar Eclipse: सूर्य पर वलयाकार ग्रहण लगने जा रहा है। आज दो अक्टूबर को वलयाकार ग्रहण की अवधि 7.25 घंटे रहेगी। रात 9:13 बजे से शुरू होने वाला ग्रहण सुबह 3:17 बजे समाप्त होगा। यह भारत में ग्रहण नजर नही आएगा।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल के पूर्व कार्यवाहक निदेशक व सौर विज्ञानी डा. वहाबउद्दीन ने बताया कि इस ग्रहण से सूर्य का लगभग 93 प्रतिशत बीच का हिस्सा ढक जाएगा।

रिंग आफ फायर

वलयाकार ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है लेकिन सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है। जिसके परिणामस्वरूप सूर्य के चारों ओर किनारे रोशन रहते हैं और बीच का हिस्सा काली छाया में ढक जाता है। इसे सूर्य का रिंग आफ फायर भी कहा जाता है।

दक्षिण अमेरिका के चिली और अर्जेंटीना में लोगों को वलयाकार ग्रहण देखने को मिलेगा। आंशिक रूप से यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक महासागर और हवाई सहित प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। रात में होने के कारण भारत में यह सूर्यग्रहण नही देखा जा सकेगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें