Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nainital: पांच दिन बाद भी नहीं लग सका किशोरी का सुराग, जमीन खा गई या निगल गया आसमान

Nainital Crime संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई नाबालिग किशोरी का पांच दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है। किशोरी को तलाशने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। बताया गया कि नाबालिग किशोरी बीते 12 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। किशोरी का पता न चल पाने से स्वजनों की चिंता बढ़ते ही जा रही है।

By manish sah Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 17 Aug 2024 03:49 PM (IST)
Hero Image
Nainital Crime: ग्रामीणों ने उठाई समय रहते खोजबीन की पुरजोर मांग

संवाद सूत्र, जागरण गरमपानी । Nainital Crime: नैनीताल जिले के गरमपानी में समीपवर्ती चापड़ गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई नाबालिग किशोरी का पांच दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है।

किशोरी का पता न चल पाने से स्वजनों की चिंता बढ़ते ही जा रही है। राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा के अनुसार गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है। किशोरी को तलाशने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape-Murder Case: आज उत्‍तराखंड में डॉक्‍टर 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर, मिलती रहेंगी तीन सेवाएं

समीपवर्ती ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव निवासी नाबालिग किशोरी बीते 12 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्वजनों ने खोजबीन की पर किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। आखरी बार उसके पातली के समीप देखें जाने की जानकारी मिलने पर स्वजनों ने राजस्व व रैगुलर पुलिस से संपर्क साध खोजबीन की गुहार लगाई। राजस्व उपनिरीक्षक महरखोला को लिखित में सूचना दी गई।

पांच दिन बाद भी किशोरी लापता

हरकत में आए राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन शुरु की पर पांच दिन बाद भी किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका है। नाबालिग का अब तक कुछ पता न चल पाने से स्वजन चिंतित हैं।

किशोरी के पिता हरीश राणा ने अनहोनी का अंदेशा जता जल्द बेटी की खोजबीन किए जाने की गुहार लगाई है। गांव के बाशिंदों ने भी किशोरी को सुरक्षित खोजने की मांग उठाई है। राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन सिंह मेहरा के अनुसार किशोरी की सकुशल बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-उत्‍तराखंड के युवा अब गाड़ियां बनाना भी सीखेंगे और मिलेगा पैसा भी, समाज कल्याण विभाग जल्‍द करेगा टाटा मोटर्स के साथ करार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर