Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सर्दी-गर्मी रही सूखी, अब Monsoon पूरी कर रहा कसर; उत्‍तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जमकर बरस रहा पानी

Monsoon 2024 पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर वर्षा हो रही है। कुमाऊं मंडल के छह जिलों में जुलाई के चार दिनों में 133.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इधर मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार और रविवार को कुमाऊं के सभी जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही मेघों के बरसने से तापमान में भी सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

By sumit joshi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 06 Jul 2024 11:04 AM (IST)
Hero Image
Monsoon 2024: शनिवार और रविवार को कुमाऊं के सभी जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट

जासं, हल्द्वानी । Monsoon 2024: सर्दियां सूखी गुजरीं और गर्मी में भी मेघों की नाराजगी देखने को मिली, लेकिन मानसून प्रारंभ से ही कसर पूरी कर रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर वर्षा हो रही है। कुमाऊं मंडल के छह जिलों में जुलाई के चार दिनों में 133.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

बौछारों ने गर्मी से राहत तो दी, मगर आसमान से बरस रहा पानी जगह-जगह समस्या भी उत्पन्न कर रहा है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में गुरुवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन आधी रात से मौसम का मिजाज बदल गया। मध्य रात्रि से प्रारंभ हुआ मूसलधार वर्षा का क्रम शुक्रवार शाम तक जारी रहा।

तापमान में भी सात डिग्री की गिरावट

जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक हल्द्वानी में 16 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। साथ ही मेघों के बरसने से तापमान में भी सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। क्षेत्र में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक 71.2 एमएम पानी क्षेत्र में बरसा। दोपहर में कुछ देर तेज हवाएं चलने के साथ मूसलधार बारिश हुई। ऐसे में जनजीवन काफी प्रभावित रहा।

वहीं नैनीताल जिले के अन्य क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। इधर, मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार और रविवार को कुमाऊं के सभी जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।

जिले कहां कितनी हुई वर्षा :

  • क्षेत्र - वर्षा (एमएम)
  • नैनीताल - 19.0
  • हल्द्वानी - 71.2
  • कोश्याकुटोली - 4.2
  • धारी - 15.0
  • बेतालघाट - 3.5
  • रामनगर - 3.0
  • रामनगर - 3.2
  • मुक्तेश्वर - 3.6
  • चोरगलिया - 25.0
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें