Move to Jagran APP

Nainital Weather: नैनीताल में अभी से पड़ने लगी जबरदस्‍त ठंड, टेम्‍प्रेचर गिरकर पहुंचा 18.5 डिग्री सेल्‍स‍ियस

नैनीताल के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नगर में जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है। शरद कालीन के मौसम का यह सर्वाधिक कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दोपहर होते ही कोहरे ने दस्तक दे दी और बादलों ने भी आसमान में डेरा डाल दिया। इसके साथ ही ठंड पड़नी शुरू हो गई।

By kishore joshi Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 18 Oct 2024 11:55 AM (IST)
Hero Image
नैनीताल में सर्द मौसम के बीच नौकायन करते पर्यटक।- जागरण

जागरण संवाददाता, नैनीताल। सरोवर नगरी के तापमान (Nainital Weather) में तेजी से गिरावट आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नगर में जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है।

शरद कालीन के मौसम का यह सर्वाधिक कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को सुबह के समय धूप खिली हुई थी और संभावना जताई जा रही थी कि दिन में मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन दोपहर होते ही कोहरे ने दस्तक दे दी और बादलों ने भी आसमान में डेरा डाल दिया। इसके साथ ही ठंड पड़नी शुरू हो गई। लोग दिन में ही गर्म ऊनी कपड़े पहनने को मजबूर हो गए। देर शाम तक मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहा और अंधेरा होते ही बादल हट गए।

जल्‍द हो सकती है बर्फबारी

आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वायु मंडलीय विज्ञानी डॉ. नरेंद्र सिंह के अनुसार वातावरण में आद्रता अधिक होने के कारण स्थानीय स्तर बादलों का बनना स्वभाविक है। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज इसी तरह के बने रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। यदि इस बार पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी उठेंगे तो हिमपात भी जल्द नजर आ सकता है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नगर का अधिकतम तापमान न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 50 प्रतिशत दर्ज की गई।

मुनस्यारी में बूंदाबांदी, चोटियों पर हिमपात

संवाद सूत्र, मुनस्यारी। मल्ला जोहार की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और मुनस्यारी में हल्की बूंदाबांदी हुई। चोटियों पर हिमपात और बूंदाबांदी से मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ चुकी है। बुधवार को भी मुनस्यारी में वर्षा और चोटियों पर हिमपात हुआ था। मौसम को लेकर इस बार शीतकाल में बीते वर्ष की अपेक्षा अधिक ठंड पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। जिले के अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा।

अल्मोड़ा व बागेश्वर में छाए रहे बादल

अल्मोड़ा व बागेश्वर में आंशिक बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली रही। घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहा। 

यह भी पढ़ें:  Nainital: खतरे में खूपी क्षेत्र के ग्रामीण, धूप खिली तो घरों पर बढ़ी दरारें; आशियाना छोड़कर जा रहे लोग

यह भी पढ़ें: कैंची धाम से लौटे तीन दोस्‍तों ने छात्रा से द‍िल्‍ली के होटल में की दर‍िंदगी; पुल‍िस बोली- जानवरों की तरह नोंचा है

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।