Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nainital News: हल्द्वानी में उतरी सीमांत की लोक संस्कृति, परंपरागत झांकी के साथ जोहर महोत्सव का शुभारंभ

Nainital News एमबी इंटर कालेज मैदान में होने वाले दो दिवसीय जोहार महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। आयोजन में पारंपरिक परिधानों में सजे सीमांत के लोग अपनी विशिष्ट शैली में गीत-संगीत के जरिये सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaUpdated: Sat, 29 Oct 2022 12:58 PM (IST)
Hero Image
इस बार कुमाऊंनी रामलीला की झलक भी देखने को मिलेगी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : जोहार संस्कृति एवं वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय जोहार महोत्सव का शनिवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में शुभारंभ हो गया। पारंपरिक परिधानों में सजे महिलाओं एवं पुरुषों ने आकर्षक झांकी के जरिए सीमांत मुनस्यारी की जोहरी शौका संस्कृति को जीवंत कर दिया।

दिनभर रंगारंग कार्यक्रम, शाम को सांस्कृतिक संध्या

जोहार मिलन केंद्र से बाजे गाजे के साथ झांकी आयोजन स्थल पहुंची। ढोल, दमाऊं, नगाड़े की धुन पर थिरकते नजर आए। महोत्सव स्थल पर हिमालय जड़ी-बूटियों और ऊनी वस्त्रों के अलावा पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल लगाए गए हैं। दिन भर रंगारंग कार्यक्रम होंगे, जबकि शाम को लोक कलाकार के अलावा सुप्रसिद्ध जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट प्रस्तुति देंगे।

हिमालयी क्षेत्रों की जड़ी-बूटी व ऊनी कपड़े भी मिलेंगे

एमबी इंटर कालेज मैदान में होने वाले दो दिवसीय जोहार महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। आयोजन में पारंपरिक परिधानों में सजे सीमांत के लोग अपनी विशिष्ट शैली में गीत-संगीत के जरिये सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव में आने वाले लोगों को मुनस्यारी के लजीज व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होने वाली जड़ी-बूटियों व ऊनी कपड़ों की खरीदारी का मौका भी मिलेगा।

पद्मश्री बसंती बिष्ट व नरेंद्र सिंह नेगी आएंगे

सांस्कृतिक सचिव नरेंद्र टोटिया ने कहा कि महोत्सव में पहले दिन प्रसिद्ध जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट व सिने कलाकार हेमंत पांडे शामिल होंगे। दूसरे दिन जानेमाने लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के अलावा प्रहलाद सिंह मेहरा, ममता आर्या, गोविंद दिगारी, कैलाश कुमार आदि मौजूद रहेंगे। दोनों दिन सांस्कृतिक दलों की रंगारंग प्रस्तुति होगी। इस बार कुमाऊंनी रामलीला की झलक भी देखने को मिलेगी।

कल के कार्यक्रम

  • बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता : 10 बजे
  • बच्चों की फैंसी ड्रेस शो : 11:30 बजे
  • जनजातीय वेशभूषा में कैटवाक : 12 बजे
  • जोहारी शौका व्यंजन प्रतियोगिता : 12:30 बजे
  • झोड़ा, चांचरी गायन : 1:30 बजे
  • एकल व समूह नृत्य : 4 बजे
  • सांस्कृतिक संध्या, गायन रात : 8 बजे से
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें