Move to Jagran APP

कुमाऊं की कुल देवी मां नंदा सुनंदा का डोला भ्रमण कल, आज बड़ी तादाद में पहुंच रहे श्रद्धालु

Nanda Devi Festival 2022 कुमाऊं की कुल देवी मां नंदा सुनंदा की उपासना का आज छठा दिन हैं। श्रद्धालु आज भी मां का दर्शन करने के साथ प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। नंदा देवी महोत्सव का कल यानी बुधवार सात सितम्बर को आखिरी दिन है।

By Skand ShuklaEdited By: Updated: Tue, 06 Sep 2022 10:16 AM (IST)
Hero Image
कुमाऊं की कुल देवी मां नंदा सुनंदा का डोला भ्रमण कल, आज बड़ी तादाद में पहुंच रहे श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, नैनीताल : Nanda Devi Festival 2022 : कुमाऊं की कुल देवी मां नंदा सुनंदा की उपासना का आज छठा दिन हैं। श्रद्धालु आज भी मां का दर्शन करने के साथ प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। नंदा देवी महोत्सव का कल यानी बुधवार सात सितम्बर को आखिरी दिन है। कल दोपहर दो बजे नंदा सुनंदा डोले को नगर भ्रमण के बाद देर शाम शिप्रा नदी में विसर्जित किया जाएगा।

मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। सुबह छह बजे देवी पूजन हुआ। दोपहर एक बजे सुंदर कांड और नंदा चालीसा का पाठ होगा। शाम छह बजे पंचआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम सात बजे दीपदान का आयोजन होगा। रात नौ बजे-देवी पूजन देवी पूजन होगा। रात्रि 12 बजे देवी को भोग लगाया जाएगा।

सोमवार को मंदिर परिसर में आचार्य दीप जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया, जिसमें आचार्य भगवती प्रसाद जोशी सपत्नीक, प्रो केके जोशी , कैलाश जोशी, कमल जोशी सपत्नीक शामिल हुए। कन्या पूजन में यजमान डॉ सरस्वती खेतवाल व डीसीएस खेतवाल थे। आचार्य भगवती प्रसाद जोशी, दीप जोशी, घनश्याम जोशी ने पूजा कराई गई पूजन में यजमान संतोष साह जगाती, पुष्पा जगाती थे।

सीधा प्रसारण में समाजसेवी आशा शर्मा ने कैंसर जागरूकता को लेकर विचार रखे बीना भट्ट ने कुमाऊंनी कविता सुनाई। संचालन नवीन पांडे, प्रो ललित तिवारी, हेमंत बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति, केसी सुयाल, परी साह, मारुति साह ने किया। शाम को पंचआरती हुई।

इस अवसर पर आयोजक संस्था के महासचिव जगदीश बवाड़ी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, मनोज जोशी, भुवन बिष्ट , गोधन बिष्ट, मोहित साह , सहित श्री राम सेवक सभा की कार्यकारणी की तरफ से मनोज साह अध्यक्ष,मनोज जोशी उपाध्यक्ष, जगदीश बावड़ी महासचिव ,विमल चौधरी उपसचिव ,विमल साह कोषाध्यक्ष, राजेंद्र बजेठा प्रबंधक, मुकेश जोशी कार्यकारणी सदस्य, हिमांशु जोशी आदि रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे दर्शक

नंदा देवी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही । रविवार रात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक सांस्कृतिक सेवा समिति हल्द्वानी के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें गणेश वंदना, नंदा स्तुति के अलावा झोड़ा मेरो मन लगी गो डाना, जय हो नंदा देवी आदि प्रमुख। कलाकारों में दीपक सुयाल, नागेंद्र प्रसाद जोशी, अभिषेक तिवारी, वरुण, पीयूष पाण्डे प्रमुख थे।

बबिता साह और तन्नू बिष्ट की जोड़ी ने खूबसूरत पहाड़ी छपेली में नृत्य किया। शिवांगी ने काली माता का तांडव की प्रस्तुति भी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ मोहित सनवाल, अमर साह, देवेंद्र सिंह, मिथिलेश पाण्डेय, नवीन बेगाना, अजय कुमार आदि का सहयोग रहा

स्काउट गाइड ने संभाली व्यवस्था

महोत्सव में भक्तों को दर्शन में दिक्कत ना हो, इसके लिए पुलिस के साथ ही स्काउट गाइड अहम भूमिका निभा रहे हैं। सोमवार को नगरपालिका बालिका इंटर कालेज की स्काउट गाइड प्रभारी बीना यादव के नेतृत्व में दो दर्जन गाइड ने व्यवस्था संभाली। इसके अलावा कोतवाल प्रीतम सिंह, एसएसआइ दीपक बिष्ट, टीएसआइ उमानाथ मिश्रा समेत अन्य जुटे रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।