Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand BJP New Team: सीएम की हार वाले खटीमा क्षेत्र के भंडारी को नहीं मिली जगह, कहीं भितरघात तो कारण नहीं

विस चुनाव के दौरान पार्टी के अंदर भीतरघात हुआ। गुटबाजी की भी चर्चा रही। जबकि इस क्षेत्र में पार्टी के एक सीएम के दावेदार थे और दूसरे प्रदेश महामंत्री जैसे अहम पद संभाल रहे थे। इसके बावजूद सीएम के पद के उम्मीदवार की हार को पार्टी ने गंभीरता से लिया।

By Prashant MishraEdited By: Updated: Tue, 23 Aug 2022 11:03 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand BJP New Team पार्टी का ध्यान अब मिशन-2024 पर है। पार्टी इसमें किसी तरह की कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। Uttarakhand BJP New Team सीएम पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा के राजेंद्र भंडारी को संगठन की नई टीम में जगह नहीं मिली है। वह अब तक प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस क्षेत्र से सीएम रहते हुए धामी के हार गए थे। तब वहां पर पार्टी में गुटबाजी व भीतर की चर्चा भी चरम पर रही।

भाजपा ने पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया। छह महीने तक सीएम रहने के बाद पार्टी ने अगले सीएम के लिए चुनाव में धामी का चेहरा आगे किया था। प्रदेश में 47 सीटें जीतने के बावजूद वह अपनी सीट खटीमा से हार गए थे।

माना जा रहा था कि चुनाव के दौरान पार्टी के अंदर भीतरघात हुआ। गुटबाजी की भी चर्चा रही। जबकि इस क्षेत्र में पार्टी के एक सीएम के दावेदार थे और दूसरे प्रदेश महामंत्री जैसे अहम पद संभाल रहे थे।

इसके बावजूद सीएम के पद के उम्मीदवार की हार को पार्टी ने गंभीरता से लिया। बाद में धामी ने चम्पावत सीट से चुनाव लड़ा और वह जीते। हालांकि पार्टी ने इस सीट की समीक्षा करवाई थी, लेकिन कार्रवाई किसी पर नहीं की।

पार्टी का ध्यान अब मिशन-2024 पर है। पार्टी इसमें किसी तरह की कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अब बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के महेंद्र भट्ट को नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। मंगलवार को नई टीम की घोषणा हुई, लेकिन सीएम के गृह क्षेत्र से आने वाले राजेंद्र भंडारी का नाम सूची में नहीं है। वहीं इस जिले से काशीपुर निवासी खिलेंद्र चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें