Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

स्टेशन पहुंचने पर रेल स्टाफ की होगी मसाज, आटोमैटिक लेग मसाजर स्टेशनों को उपलब्ध कराए गए

रेलवे के कार्मिकों के लिए स्टेशन पर लेग मसाज की सुविधा रहेगी। इज्जतनगर रेलवे प्रबंधन ने स्टाफ की सुविधा के लिए आटोमैटिक लेग मसाजर रेलवे स्टेशनों में उपलब्ध कराए हैं। इस मसाजर से कार्मिकों को थकान पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव व दर्द से छुटकारा मिलेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Updated: Tue, 10 Nov 2020 04:23 PM (IST)
Hero Image
स्टेशन पहुंचने पर रेल स्टाफ की होगी मसाज, आटोमैटिक लेग मसाजर स्टेशनों को उपलब्ध कराए गए

हल्द्वानी, जेएनएन : लंबी दूरी से लौटने के बाद रेलवे के कार्मिकों के लिए स्टेशन पर लेग मसाज की सुविधा रहेगी। इज्जतनगर रेलवे प्रबंधन ने स्टाफ की सुविधा के लिए आटोमैटिक लेग मसाजर रेलवे स्टेशनों में उपलब्ध कराए हैं। इस मसाजर से कार्मिकों को थकान, पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव व दर्द से छुटकारा मिलेगा।

पूर्वात्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन सुरक्षा और समयपालन को लेकर लगातार नए-नए निर्णय ले रहा है। रेल मार्ग, सिग्नल व रोलिंग स्टाक के अनुरक्षण एवं नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही रेल संचालन से संबद्ध रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य व सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोको पाइलट, सहायक लोको पाइलट एवं गार्ड रेल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लंबे सफर के दौरान इनको थकान, पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव व दर्द की शिकायत आती रहती है। जिस कारण उन्हें अच्छी नींद भी नहीं मिल पाती है। इससे उनकी अगली डयूटी पर भी प्रभाव पड़ता है। इससे छुटकारा दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन रेलवे स्टेशनों में आटामेटिक लेग मसाजर लगा रहा है।

काठगोदाम, लालकुआं व टनकपुर के साथ ही कासगंज, मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम में एक-एक आटोमेटिक लेग मसाजर उपलब्ध करा दिया गया है। डयूटी समाप्त करने के बाद इस आटोमेटिक मशीनों से कार्मिक घुटनों से लेकर पैर के तलवों तक मसाज कर सकते हैं। इस मसाज के बाद मात्र कुछ ही मिनटों में कार्मिकों को थकान व मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं लेग मसाजर लगने का फायदा कर्मचारियों ने उठाना शुरू कर दिया है। इससे उनको काफी राहत महसूस हो रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें