Move to Jagran APP

Uttarakhand BJP New Team: राजेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रधानी से शुरू की राजनीति का सफर, प्रदेश महामंत्री बने

भाजपा नेता राजेंद प्रसाद कईं अहम पदों पर रहते हुए इस समय वह प्रदेश मंत्री प्रधानमंत्री के मन की बात के प्रदेश संयोजक बूथ सत्यापन के प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। महामंत्री पद की घोषणा होने के बाद ही कार्यकर्ता उनके छड़ायल सुयाल आवास पर पहुंच गए।

By Prashant MishraEdited By: Updated: Tue, 23 Aug 2022 11:30 PM (IST)
Hero Image
पटाखे दागे, फूलमाला डाली और मिठाई खिलाते हुए स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री बने राजेंद्र सिंह बिष्ट ने वर्ष 1996 से ग्राम प्रधान बनने से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, हिंदू जागरण मंच में रहने के बाद 2004 में 2005 में भाजपा मंडल महामंत्री बने। तब से कई अहम पदों पर रहते हुए इस समय वह प्रदेश मंत्री, प्रधानमंत्री के मन की बात के प्रदेश संयोजक, बूथ सत्यापन के प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

मंगलवार को प्रदेश महामंत्री पद की घोषणा होने के बाद ही तमाम पार्टी कार्यकर्ता उनके छड़ायल सुयाल आवास पर पहुंच गए।

पटाखे दागे, फूलमाला डाली और मिठाई खिलाते हुए स्वागत किया। इस दौरान प्रकाश रावत, भुवन जोशी, गोविंद सिंह बिष्ट, डा. अनिल कपूर डब्बू, कमल नयन जोशी, तरुण बसंल, नवीन भट्ट, दिनेश आर्य, संजय दुम्का, नवीन पंत, धीरेंद्र पांडे, सोबन सिंह, गोविंद टाकुली आदि शामिल रहे।

साकेत अग्रवाल, शशांक की नियुक्ति पर जश्न

भाजपा ने साकेत अग्रवाल के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, राकेश नैनवाल को प्रदेश मंत्री, शशांक रावत को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व समीन आर्य को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि पार्टी में नए पदाधिकारियों को बधाई दी।

इधर, भाजुयमो जिला उपाध्यक्ष गौरव जोशी ने कहा कि शशांक के अध्यक्ष बनने पर पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मंडी चौराहे पर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रवीन शर्मा, देव सिंह बिष्ट, मयंक पांडे, अमन सुनाल, निखिल जोशी, आदि शामिल रहे।

मिष्ठान वितरित करते हुए नीरज बिष्ट ने कहा कि युवाओं में उत्साह है। इसमें कमल रावत, विशाल नेगी, हिमांशु मिश्रा, गौरव सम्मल आदि शामिल रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।