Move to Jagran APP

Haldwani: MBPG कॉलेज में बाहरियों के प्रवेश पर बढ़ी सख्ती, दो गुटों के बीच विवाद के बाद कॉलेज प्रशासन का फैसला

MBPG college Haldwani महाविद्यालय में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर बीकाम की कक्षा में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वे मारपीट पर उतारू हो गए। दो गुटों की मारपीट के अराजकता पर अंकुश लगाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaUpdated: Sat, 01 Oct 2022 07:58 AM (IST)
Hero Image
MBPG college Haldwani : अराजक तत्वों के प्रवेश पर सख्ती बढ़ाई जाएगी।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कालेज (MBPG college Haldwani) में दो गुटों की मारपीट के अराजकता पर अंकुश लगाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसके लिए गेट से अंदर प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं के आइकार्ड चेक किए जा रहे हैं।

आगे और बढ़ेगी सख्ती

प्रभारी प्राचार्य प्रो. महेश कुमार (Principal of MBPG college Prof. Mahesh Kumar) ने बताया कि बाहरी युवकों के बिना काम के महाविद्यालय में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है। इसलिए गेट पर छात्रों के आइकार्ड चेक किए जा रहे हैं। हालांकि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया चलने के कारण कुछ ढील दी जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही अराजक तत्वों के प्रवेश पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। चेकिंग करने वालों में डा. संजय खत्री आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : Haldwani के MBPG कॉलेज में पथराव, 2 छात्रों में कहासुनी के बाद हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस ने खदेड़ा, 2 घायल 

गुरुवार को हुआ था विवाद

गुरुवार को महाविद्यालय में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर बीकाम की कक्षा में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वे मारपीट पर उतारू हो गए। देखते ही देखते दोनों छात्रों के गुट आमने सामने आ गए। इस दौरान लाठी, डंडे, ईंट और पत्थर तक चल गए। बाद में पुलिस ने अराजक युवाओं को महाविद्यालय से बाहर खदेड़ा।

दूसरे पक्ष पर भी प्राथमिकी

कालेज में मारपीट की घटना में दो छात्रों को चोट भी आई थी। एक पक्ष के दमुवाढूंगा निवासी छात्र मुकेश की तरफ से समीर व उसके नौ साथियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वहीं, शुक्रवार को समीर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि कक्षा में कुछ छात्र शिक्षक को परेशान कर रहे थे। उसने विरोध किया तो कक्षा से बाहर आने पर उस पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने निखिल, सत्या सोनकर, अभिषेक लटवाल, भास्कर समेत छह पर केस दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें : हल्द्वानी के MBPG कॉलेज का अजब हाल : पहले सीटें बढ़वाने को हुए आंदोलन, अब प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी ही गायब 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।