Move to Jagran APP

Nainital News : रामनगर में रात में रामलीला देखने निकला इंटर का छात्र, सुबह घरवाले करते रहे तलाश, मगर मिली लाश

Nainital News रामनगर मालधन के गांधीनगर निवासी नितिन कुमार इंटर का छात्र था। वह शुक्रवार रात गांव में हो रही रामलीला में जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह जंगल के समीप ठंडे नाले में उसका शव मिला। जिससे हड़कंप मचा गया।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaUpdated: Sat, 15 Oct 2022 10:04 PM (IST)
Hero Image
Nainital News : छात्र की रात में खेत के समीप लगाए गए करंट से मौत हुई है।

संवाद सहयोगी, रामनगर : Nainital News : घर से रामलीला देखने की बात कहकर गए इंटर के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत की वजह करंट लगना बताया जा रहा है। उसका शव गांव से कुछ दूर जंगल में एक नाले में पड़ा मिला। हालांकि शव को घसीटने के निशान भी मिले हैं। जिससे ग्रामीण इसे हत्या बता रहे हैं। फिलहाल शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। 

इंटर का छात्र का मृतक

गांधीनगर निवासी 17 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र सुभाष चंद्र जीआइसी मालधन में इंटर का छात्र था। वह शुक्रवार रात में गांव में हो रही रामलीला में जाने की बात कहकर घर से निकला था। वहीं उसका ननिहाल भी है। सुबह तक नितिन की कोई जानकारी नहीं हुई तो स्वजनों ने उसकी खोजबीन की। ननिहाल में कुछ लोगों ने रात में नितिन के देखे जाने की बात कही।

करंट लगने से मौत का शक

पुलिस के मुताबिक नितिन की प्रथमदृष्टया खेत में करंट लगने से मौत होने की बात सामने आ रही है। खेत से कुछ दूर जंगल के समीप ठंडे नाले में शव को ले जाकर फेंका गया है। इसकी जांच चल रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खेत स्वामी से पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि जांच में पता चला है कि छात्र की रात में खेत के समीप लगाए गए करंट से मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

पोस्टमार्टम करने से किया मना तो भड़के ग्रामीण

इधर, वेतन न मिलने की वजह से सफाई कर्मी ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इस दौरान काफी देर तक चिकित्सालय में हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

  • ग्रामीणों का कहना था कि तीन बजे शव चिकित्सालय लाया गया था। तब से अब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। बेवजह परेशान किया जा रहा है।
  • वहीं चिकित्सालय के स्वच्छक का कहना था कि उसे कई महीने से वेतन नहीं दिया गया है। कई बार वह वेतन देने के लिए कह चुका है।
  • पुलिस के समझाने पर स्वच्छक पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार हुआ। इसके बाद पोस्टमार्टम किया।

ये भी पढ़ें :

नैनीताल हल्द्वानी रोड पर खाई में बेसुध पड़ा मिला युवक, रेस्क्यू कर भर्ती कराया गया

पिथौरागढ़ में कार में मिला युवक का नग्न शव, मचा हड़कंप, मौत कैसे हुूई- पुलिस ने बताया ये कारण

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।