Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand Chunav 2022 : पीएम मोदी ने कहा, उत्‍तराखंड में अब सत्‍ताभाव नहीं सेवाभाव से चलने वाली सरकार

Uttarakhand Chunav 2022 हल्‍द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में पीएम मोदी की रैली में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व सीएम धामी के जनता को संबोधन के बाद पीए नरेंद्र मोदी ने साढ़े सत्रह हजार करोड़ की योजनाओं को उत्तराखंड की जनता को सौंपा। योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया।

By Skand ShuklaEdited By: Updated: Thu, 30 Dec 2021 05:31 PM (IST)
Hero Image
PM Modi Haldwani Rally Live : प्रधानमंत्री मादी के स्वागत के लिए समूचा उत्तराखंड उमड़ पड़ा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Chunav 2022 : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरुवार को हल्‍द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में उत्‍तराखंड को 17500 करोड़ के विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने बिना विपक्ष के किसी नेता का नाम लिए जमकर हमला बोला। साथ ही डबल इंजन की सरकार में प्रगति के रास्‍ते पर चल रहे उत्‍तराखंड के विकास का खाका भी रखा। पीएम ने युवा, जवान, किसान के लिए हो रहे काम को अपने भाषण के केन्‍द्र में रखा। वहीं टनकपुर-बागेश्‍वर रेल लाइन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, आलवेदर रोड को लेकर हो रहे काम को ऐतिहासिक बनाया।

यह उत्‍तराखंड का दशक

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत कुमाऊंनी से की। कहा के उत्तराखंड में बढ़ रहा आधुनिक स्ट्रक्चर, चार धाम महापरियोजना, हाइड्रो परियोजना, टूरिज्म में बढ़ रहा आकर्षण, प्राकृतिक खेती, हर्बल उत्पाद आदि इसे उत्तराखंड का दशक बनाएंगे। हिमालय की ताकत को सब जानते हैं। यहां से कई धाराएं निकलती हैं। दूसरी ओर प्रदेश में एक धारा है जो पहाड़ को विकास से वंचित रखना चाहती है। दूसरी धारा विकास करना चाहती हैं। पहली धारा वालों ने पहाड़ में विकास नहीं किया।

टनकपुर-पिथौरागढ़ के लिए आलवेदर सड़क बनाई

पीएम ने कहा कि आज हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ सबको आगे ले जा रही है। आज किच्छा में एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर व पिथौरागढ़ में जगजीवन राम अस्पताल की नींव रखी है। इनके खुलने से स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व बढ़ोतरी होगी। 1200 किमी लंबी सड़कों को गति मिलेगी। आपको सुविधा से वंचित रखने वालों को सबक मिलेगा। हमने टनकपुर-पिथौरागढ़ के लिए आलवेदर सड़क बनाई है,

जबकि अफवाह फैलाने वालों ने सिर्फ दुकान चलाई है।

Koo App

पहले की असुविधा और अभाव को अब सुविधा और सद्भाव में बदला जा रहा है। उन्होंने आपको मूल सुविधाओं का अभाव दिया, हम हर वर्ग हर क्षेत्र तक शत प्रतिशत बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाने के लिए दिनरात एक कर रहे हैं:PM नरेंद्र मोदी जी #ModiInKumaon

View attached media content - Piyush Goyal (@piyushgoyal) 30 Dec 2021

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सर्वे जारी

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सर्वे हो रहा है, ताकि जल्द काम शुरू हो। आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बन रही है कल बागेश्वर-टनकपुर भी बनेगी। हमने यहां संकल्प शिलाएं लगाई हैं। उत्तराखंड गठन के 20 साल पूरा कर चुका है। प्रदेश को ये जो लोग लूटना चाहते हैं। सोचते हैं हमारी जेब भरी रहे। उनकी सोच थी उनकी सरकार किसी भी तरह बची रहे। उन्होंने आपको अभाव दिया।

जल जीवन मिशन की सौगात दी

हम दिन-रात सुविधा देने के लिए काम कर रहे हैं। माताएं, बहनों व बेटियों ने अभाव को ज्यादा झेला था। पानी के लिए सबसे ज्यादा परेशान रहती थी। हमने हर घर जल हर घर नल से सबको जोड़ा है। देश के पांच करोड़ परिवारों को नल दिया है। आज उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के लोगों को जल जीवन मिशन की सौगात दी है।

गुनाह करने वालों के साथ क्‍या करेंगे

जब हम किसी ऐतिहासिक पल पर जाते हैं तो पूछा जाता है कि कब बनी योजना। हम पूछते है कि ये प्रोजेक्ट कब से अधूरा है। डेढ़ दशक से, चार-चार दशक से। हल्द्वानी के लोगों को शायद ही याद हो कि जमरानी बांध के बारे में 1976 में सोचा गया। आज हमने इस पर काम शुरू कराया है। बताइए कि ये गुनाह है कि नहीं। (जनता से पूछा) आवाज आई.. है ऐसा गुनाह करने वालों को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं..मिलनी चाहिए । ऐसे गुनाह करने वालों को भूल जाओगे क्या, माफ कर दोगे क्या नहीं.. हमने विकास किया है या नही किया है..भाइयो व बहनो---मैं ठीक कर रहा हूं। आप उनको ठीक कीजिये। अगर वो आपसे प्यार करते तो ये योजना 42 साल से लटकी रहती क्या? परिणाम यह हुआ कि न तो हमें बिजली मिली न पानी।

गंगोत्री से गंगासागर तक नदी में गिरने वाले नालों को रोक रहे

भारत आज अपने पर्यावरण की रक्षा भी कर रहा है। हम सरप्लस बिजली बनाएंगे। ये बिजली अस्पताल, कॉलेज व हर घर को मिलेगी। गंगोत्री से गंगासागर तक नदी में गिरने वाले नालों को रोक रहे हैं। आज भी हमने नैनीताल, ऊधम सिंह नगर के लिए एसटीपी का लोकार्पण किया है। किसी भी देश मे जब तक सहूलियत न हो वहां टूरिज़्म कभी नही बढ़ सकता। आज सड़कें चौड़ी हो रही है। रोपवे बढ़ रहे हैं रेल मार्ग बढ़ रहे हैं। ये सब सुविधा पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। जब केदारपुरी में सुविधा बढ़ी तो श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी। कुमाऊँ में जागेश्वर व बागेश्वर में भी सुविधा बढ़ाई है।

काशीपुर के अरोमा पार्क से रोजगार का सृजन होगा

आज जितना केंद्र जितना खर्च कर रहा है उतना पहले कभी नही हुआ। आज यहां तमाम योजनाएं रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। मुद्रा योजना में बिना बैंक गारंटी लोन दे रहे हैं। गरीब व मध्यम वर्ग के लिए हमने बैंकों के दरवाजे खोल दिये हैं। उत्तराखंड के सुगंधित उत्पादों के लिए देश दुनिया मे बड़ा बाजार है। काशीपुर के अरोमा पार्क से रोजगार का सृजन होगा। आज दिल्ली व देहरादून में सेवा भाव वाली सरकारें हैं। पहले चलने वाली सरकारों ने हर क्षेत्र को अनदेखा किया। वन रैंक वन पेंशन के लिए, आधुनिक हथियारों के लिए, सेना को अधिकार देने में इन्होंने इंतज़ार ही कराया। डबल इंजन की सरकार पर आपका विश्वास व आशीर्वाद हम पर बना रहेगा। यह दशक उत्तराखंड का रहेगा।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में देश अपने खोए वैभव को पाने की ओर अग्रसर है। उनके ही नेतृत्‍व का कमाल है कि कश्‍मीर से धार 370 खत्म की गई। आयोध्‍या में भव्‍य राममंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है। काशी में विश्‍वनाथ मंदिर का स्‍वरूप भव्‍य हो गया है। केदारभूमि के पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्‍त हुआ। कोविड आपदा को जिस तरह से पीएम मोदी ने संभाला उसे पूरी दुनिया ने सराहा। न सिर्फ देश के लिए, बल्कि विदेशों को भी भी वैक्‍सीन उपल्‍ब्ध कराकर पीएम ने पूरे विश्‍व को राहत पहुंचाई।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि आज भाजपा अपनी बुलंदियों पर है। कभी देश के प्रधानमंत्री को दुनिया पहचानती नहीं थी, मोदी जी के आने के बाद राजनीति की परिभाषा बदल गई। भगत ने बोस को याद किया। उन्होंने आजाद हिन्द फौज की स्थापना की। कहा अब मोदी बोस के रूप में लौटकर आए हैं। मोदी ने 370 हटाया। ये कहते थे खून खराबा होगा। 50 वर्षों से जनमानस कह रहा था अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए थे। तुष्टिकरण की राजनीति करते थे। आज हम अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनते देख रहे हैं।

हल्‍द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। फिलहाल पीएम अभी पहुंचे नहीं। कैबिनेट मंत्रियों का संबोधन जारी है। पूरा जनसभा स्‍थल लोगों से खचाखच भर गया है। ऐसे में व्‍यवस्‍था संभालने में पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्‍कत झेलनी पड़ रही है। सभास्‍थल भरने के कारण पुलिस ने लोगों को अब वापस लौटाना शुरू कर दिया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जनता मन बना चुका है कि 2022 में में भाजपा सरकार फिर से आने जा रही है। एक सर्चे मे मोदी जी विश्व में नंबर वन हैं। आज देश सुरक्षित है। सीमाएं सुरक्षित हैं। पहले बंदूक की गोली भी बाहर से खरीदते थे आज हथियार खुद बनाने के अलावा विदेशों को भेज रहे हैं।भट्ट ने कहा कि अन्नदान, कन्यादान, मतदान पात्र को दिए जाते हैं। पार्टी भाजपा, नेता मोदी ही सुपात्र हैं।

श्रमिक कल्याण मंत्री हरक सिंह रावत ने सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों के परिवारों को नमन करते हुए संबोधन शुरू किया। वन रैंक वन पेंशन का जिक्र किया। इससे पहले पूछा कि कितने पूर्व सैनिक परिवार यहां आए हैं। अल्मोड़ा से ग्वालदम दो घंटे में पहुंच गया। फिर श्रीनगर दो घंटे पहुंच जाते हैं। ये मोदी के होने से संभव हुआ है।

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि जैसा उत्साह दिखा है, मोदी जी को लेकर उसने जता दिया कि जनता आनंदित है। उत्तराखंड की जनता जो चाह रही थी उसकी इच्छा के अनुरूप काम हो रहा है। भौगोलिक स्थिति को लेकर हमने उत्तराखंड राज्य की मांग की, तमाम शहादत के बाद अटल जी ने राज्य बनाया। पुष्कर धामी उसी दिशा में काम कर रहे हैं। एक पीएम कहते थे 2 रुपया भेजता हूँ, 15 पैसे पहुंचते हैं। मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाए। एक रुपया भेजते हैं तो किसान के खाते में पूरा रुपया जाता है।

पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए मैदान क्या सड़कों पर जनसैलाब उमड़ चुका है। आज से पांच साल पहले देहरादून जाने में 8 घंटे लगते थे। आज पांच घंटे लगते हैं। ये डबल इंजन की सरकार है। आज गांव के लोगों का जीवन स्तर बदल गया है। ग्रामीण स्वरोजगार कर रहे हैं। ये हर गांव तक सड़क पहुंचने की उपलब्धि है। हम 2023 तक हर घर नल हर घर जल देने जा रहे हैं।

Koo App

📡LIVE AT 1 PM📡 PM Narendra Modi to inaugurate & lay the foundation stone of development projects in Haldwani, Uttarakhand #ModiInKumaon Watch on #PIB’s🔽 YouTube: https://youtu.be/f6h572nHWdc Facebook: facebook.com/pibindia

View attached media content

- PIB India (@PIB_India) 30 Dec 2021

महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए समूचा उत्तराखंड उमड़ पड़ा है। ये 2022 की चुनाव का शुरुआती आगाज है। पौने पांच साल में ऐतिहासिक काम हुए हैं। महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना शुरू की। गरीब परिवारों के लिए बड़ी उपलब्धि थी। लैंगिक समानता बढ़ी है।

Koo App

PM Modi inaugurates & lays foundation stone of development projects in Haldwani, Uttarakhand https://www.youtube.com/watch?v=LPM5H3arIoA

View attached media content - RSPrasad Office (@officeofrsp) 30 Dec 2021

Koo App

📡LIVE AT 1 PM📡 PM Narendra Modi to inaugurate & lay the foundation stone of development projects in Haldwani, Uttarakhand #ModiInKumaon Watch on #PIB’s🔽 YouTube: https://youtu.be/f6h572nHWdc Facebook: facebook.com/pibindia

View attached media content - PIB India (@PIB_India) 30 Dec 2021

लोगों को संबोधित करते है सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केन्‍द्र और राज्‍य सरकार जनहित में काम कर रही है। देश का हर 5वां सैनिक उत्तराखंड से है। विश्व युद्ध से लेकर गलवन घाटी तक में हमारे सैनिकों ने शहादत दी। 1972 से जारी वन रैंक वन पेंशन की मांग को नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूरा किया। पुष्कर धामी सरकार सैनिक के एक स्वजन को नौकरी देने का फैसला दिया।   

उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि हमारी सराकर ने हर ग्राम पंचायत में ओपन जिम खोलने की कवायद की है। ताकि लोग स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें।

जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने अपने संबोधन में सभी आगंतुकों का स्वागत किया। 17500 करोड़ की योजनाएं उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होगी। सरकारी योजनाओं का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी की रैली का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस के नाज़िम अंसारी, सोनू कसार, शानू अल्वी समेत अन्‍य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छतरी चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया।

पीएम की रैली में सुरक्षा को लेकर हर गेट पर चेकिंग के लिए पुलिस से लेकर एलआइयू के कर्मचारी तैनात हैं। इस दौरान काला मास्क और काली जैकेट पहनकर पहुँच रहे लोगों को गेट पर ही रोक दिया जा रहा है। इस दौरान कुछ लोगों की बहस भी हुई। लेकिन पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया। जिसके बाद लोग जैकेट को गाड़ी या अन्य जगह रखकर दोबारा आए। साथ ही दूसरे रंग का मास्क भी खरीदना पड़ा। वहीं रैली में हिस्‍सा लेने आई दिव्यांग महिला ने काला जैकेट पहन रखा था। जिसके बाद उसे लौटने के लिए कहा गया। ऐसे में एक महिला पुलिसकर्मी ने उसकी मदद की।

सभास्‍थल पर कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए सतर्कता बरती गई है। सभास्‍थल पर जाने से पहले हेल्‍थ कैंप लगाया गया है, जहां लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की जा रही है। संदिग्‍ध मिल रहे लोगों को वापस किया जा रहा है।

सभास्‍थल पर जाने से पहले लोगों को सेनेटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही मास्‍क पहनकर ही सभास्‍थल पर जाने का अनुरोध किया जा रहा है। फिर भी कुछ लोग मनमानी करते हुए बिना मास्‍क लगाए पहुंच रहे हैं।

पहली बार हल्‍द्वानी में आ रहे पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए बड़ी तादाद में समर्थक पहुंच रहे हैं। समर्थकों के हाथों में पोस्‍टर बैनर भी हैं। जिसमें लिखा है फिर एक बार भाजपा सरकार। लोगों में जबर्दस्‍त उत्‍साह नजर आ रहा है।

प्रधानमंत्री की सभा को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। इसको लेकर प्रचार-प्रसार पहले से ही प्रशासन कर रहा है। फिर भी जो लोग जाने-अनजाने पहुंचे रहे हैं उन्‍हें नए रूट की जानकरी दी जा रही है और सभास्‍थल वाले मार्ग पर जाने से रोका जा रहा है।

ये नेता पीएम के साथ रहे मंच पर 

मोदी की सभा में मंच पर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह व लाकेट चटर्जी, सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, राज्य सभा सदस्य व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, नरेश बंसल समेत राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेे।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी हल्‍द्वानी में आज उत्‍तराखंड की इन योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शुभारंभ 

यह भी पढ़ें : पीएम की रैली को लेकर देर रात तक अधिकारियों व पदाधिकारियों से मिलते रहे सीएम धामी 

यह भी पढ़ें : कुमाऊं की 29 सीटों के लिए हल्‍द्वानी में हुंकार भरेंगे प्रधानमंत्री मोदी 

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी चम्पावत को देंगे आलवेदर रोड की सौगात, नर्सिंग कालेज का भी होगा लोकार्पण 

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के स्‍वागत में भगवा रंग में रंग उठी हल्‍द्वानी, जगह-जगह लगाए गए तोरणद्वार 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें