Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जिले के छोटे तैराकों ने दिखाया बड़ा कमाल

खेल निदेशालय की ओर से हल्द्वानी के एफटीआइ स्थित तरणताल में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 25 Oct 2018 06:45 AM (IST)
Hero Image
जिले के छोटे तैराकों ने दिखाया बड़ा कमाल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : खेल निदेशालय की ओर से एफटीआइ स्थित तरणताल में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 व अंडर 17 वर्ग में 50 मीटर की अलग-अलग स्पर्धाएं हुई। हल्द्वानी, नैनीताल और भीमताल ब्लॉक के 52 प्रतिभागियों ने तैराकी स्पर्धा में हिस्सा लिया। बालक वर्ग में रजत, प्रभात, इंद्र सिंह तीन-तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कुमकुम व सिया दो-दो वर्गो में पहला स्थान प्राप्त करने में सफल रही। पूर्व तैराकी प्रशिक्षक नंदन सिंह कनवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। यहां कोच पूनम सिरौला, ललित बोरा, ललित सिरौला, महेंद्र बोरा, सूरज सिंह, पूरन सिंह, अमित लाल, पंकज आर्य, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे। ये बने तैराकी प्रतियोगिता के विजेता

बालक वर्ग

फ्री स्टाइल : रजत धपोला, राजवर्धन नयाल, दक्ष त्रिपाठी

बटरफ्लाई : रजत धपोला, आर्यन बेलवाल, अनमोल रावल

ब्रेस्ट स्ट्रोक : प्रभात धपोला, स्पर्श पांडे, निमिष नेगी

फ्री स्टाइल : इंद्र सिंह बोरा, नितेश राणा, श्रेयांश अत्री

बटर फ्लाई : इंद्र सिंह बोरा, अभिषेक जोशी, मनसंजोग सिंह

ब्रेस्ट स्ट्रोक : राजवर्धन नयाल, आर्यन बेलवाल, दक्ष त्रिपाठी

फ्री स्टाइल : प्रभात धपोला, स्पर्श पांडे, अरनव रस्तोगी

ब्रेस्ट स्ट्रोक : शिवम धपोला, ध्रुव कनवाल, अक्षत सुयाल

ब्रेस्ट स्ट्रोक : नितेश राणा, अभिषेक जोशी, रोहन पाठक बालिका वर्ग में इनकी बाजी

ब्रेस्ट स्ट्रोक : नव्या सिरौला, योमी चुफाल, पूर्व जंतवाल

ब्रेस्ट स्ट्रोक : कुमकुम धपोला, चयनिका रावत, मानस्वी नेगी

ब्रेस्ट स्ट्रोक : सिया घपोला, अमीरा सिंह, रितिशा धपोला

फ्री स्टाइल : कुमकुम धपोला, मानस्वी नेगी, चयनिका रावत

फ्री स्टाइल : तेजस्वनी शर्मा, ईशा भट्ट, वैष्णवी भंडारी

ब्रेस्ट स्ट्रोक : सिया धपोला, रितिशा घपोला, काव्या गुप्ता

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें