Move to Jagran APP

Udham Singh Nagar : शारदा नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर डूबा, नहीं चल सका पता

खटीमा के शारदा नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नहाते समय उसी में डूब गया (Teenager drowned in sharda canal)। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया मगर कामयाब न हुए। पुलिस ने भी उसकी तलाश की मगर अब तक उसका पता नहीं चल सका है।

By Skand ShuklaEdited By: Updated: Mon, 05 Sep 2022 05:24 PM (IST)
Hero Image
शारदा नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर डूब गया।

संवाद सहयोगी, खटीमा : Teenager drowned in sharda canal: दोस्तों के साथ शारदा नहर में नहाने गया एक किशोर पानी के तेज बहाव में डूब गया, जिसके बाद से स्वजन चिंतित हो उठे हैं। पुलिस ने जल पुलिस व एनडीआरएफ की मदद से उसकी तलाश शुरू करा दी है। फिलहाल उसका कोई पता नहीं चल सका है।

दोस्तों के साथ गया था नहाने

किशोर की पहचान अमाऊं निवासी 16 वर्षीय विकास सिंह राणा पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रविवार की देर शाम को अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ लोहियाहेड स्थित शारदा नहर में नहाने गया था और नहाते समय वहीं पानी के तेज बहाव में डूब गया (Teenager drowned in sharda canal: )। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। परंतु वह पानी के तेज बहाव में लापता हो गया।

देर रात पुलिस को दी गई सूचना

देर रात को ग्रामीणों ने इसकी सूचना झनकईया पुलिस (Jhankaiah Police) को दी। जिस पर थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट ने देर रात में ही पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू करायी। थानाध्यक्ष बिष्ट ने सोमवार को भी किशोर की तलाश में जल पुलिस व एनडीआरएफ की टीम के साथ शारदा नहर में सर्च अभियान चलाया। लेकिन कोई सफलता नहीं लग सकी।

किशोर की तलाश अभी जारी

थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि डूबे किशोर के लिए तलाशी अभियान लगातार जारी है। वहीं किशोर के शारदा नहर में लापता होने के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि किशोर के माता-पिता को देहांत हो चुका है। वह अपनी बहनों व दादा-दादी के साथ रहता था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें