Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा पाने को सरोवर नगरी Nainital पहुंच रहे सैलानी, वीकेंड में भारी भीड़; नावों से पटी नैनी झील

Tourists in Nainital गर्मियां शुरू होने के साथ ही उत्‍तराखंड में सैलानी उमड़ने लगे हैं। इस वीकेंड पर भी सरोवर नगरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी तो कारोबारी भी उत्साहित हो उठे। कारोबारियों को उम्मीद है कि हिन्दू नववर्ष नौ नवंबर तथा 11 दिसंबर को ईद के बाद पर्यटकों की भीड़ और बढ़ेगी। वहीं मालरोड की रौनक में भी निखार नजर आ रहा है।

By kishore joshi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 07 Apr 2024 11:32 AM (IST)
Hero Image
Tourists in Nainital: सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की भीड़

जागरण संवाददाता, नैनीताल: Tourists in Nainital: गर्मियां शुरू होने के साथ ही उत्‍तराखंड में सैलानी उमड़ने लगे हैं। खासकर सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।

वहीं इस बार वीकेंड आया तो नैनीताल में पर्यटकों की बहार साथ लेकर आया। इस वीकेंड पर भी सरोवर नगरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी तो कारोबारी भी उत्साहित हो उठे।

नगर की रंगत बढ़ा जाता है वीकेंड

दरअसल वीकेंड का प्रचलन करीब डेढ़ दशक पहले शुरू हुआ, जो नगर की रंगत बढ़ा जाता है और पर्यटन कारोबारियों की आय में भी खासा बढ़ोतरी कर जाता है। कारोबारियों को उम्मीद है कि हिन्दू नववर्ष नौ नवंबर तथा 11 दिसंबर को ईद के बाद पर्यटकों की भीड़ और बढ़ेगी।

शुक्रवार शाम से पर्यटकों का आना शुरू हुआ, जो शनिवार व रविवार दोपहर तक जारी रहने की संभावना है। जिस कारण नगर के होटलों के अधिकांश कमरे पैक हो चले हैं। पार्किंग स्थल पर्यटक वाहनों से पट गई। इस बीच नगर के बाज़ार पर्यटकों से पटे नजर आए , पर्यटन स्थलों में पूरे दिन भारी भीड़ रही।

यहां रही काफी चहल पहल

स्नोव्यू, राजभवन, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन व केव गार्डन में काफी चहल पहल रही। बड़ी संख्या में आवाजाही रही। सैलानियों ने झील में नौकायन का लुत्फ उठाकर सैरसपाटे को यादगार बनाया। मालरोड की रौनक में निखार नजर आया।

पर्यटकों की भीड़ से टैक्सी कारोबार भी चल पड़ा जबकि माल रोड सहित अन्य स्थानों पर रेहड़ी पटरी कारोबारियों की भी आय में बढ़ोत्तरी हुई। होटल एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोत्तरी तथा स्कूलों में अवकाश के बाद पर्यटन सीजन और परवान चढ़ेगा।

कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा जाम

देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में शनिवार को हजारों भक्तों ने बाबा नीब करौली महाराज के दर पर मत्था टेका। सुबह से शाम तक यहां श्रद्धालुओं की कतार लगी रहीं। इससे अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर यातायात का दबाव दोगुना हो गया और खैरना से भवाली तक कई बार जाम लगा।

खैरना व कैंची पुलिस की टीम को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में खूब पसीना बहाना पड़ा। शनिवार सुबह से ही कैंची धाम में अलग-अलग क्षेत्रों से बाबा के भक्त पहुंचने शुरू हो गए थे। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली गई। बाबा नीब करौरी के जयकारों के बीच भक्तों ने बाबा के दर पर मत्था टेका और हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की।

शाम होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या हजारों तक पहुंच गई। इस बीच हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यहां कई बार जाम लगा और छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसते चले गए। जिससे हाईवे से गुजर रहे यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम का असर यहां भवाली तक देखा गया। भवाली से जाम में रेंगते हुए वाहन कैंची धाम तक पहुंचे। शाम तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें