Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nainital Tourism: नैनीताल में शीतकाल का सन्नाटा टूटा, गर्मी के साथ सीजन ने दी आहट; पहुंचने लगे पर्यटक

Nainital Tourism उत्तराखंड में अब एक बार फिर से पर्यटकों का हुजूम उमड़ने लगा है। नैनीताल में भी पर्यटकों का आना जाना शुरु हो गया है। शहर में शुक्रवार से ही पर्यटकों की आमद शुरू हो गई थी जो शनिवार रात तक बनी रही। शहर पहुंचे पर्यटकों ने चिड़ियाघर हिमालय दर्शन केव गार्डन बॉटनिकल गार्डन वॉटरफॉल समेत अन्य पर्यटन स्थलों में जमकर सैर सपाटा किया।

By naresh kumar Edited By: Swati Singh Updated: Sat, 09 Mar 2024 06:29 PM (IST)
Hero Image
नैनीताल में सुहानी धूप में नौकायन करने वाले पर्यटकों का ताता लगा रहा।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शीतकाल के तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही शहर के पर्यटन कारोबार में गर्मी ला दी है। लंबे समय बाद पर्यटकों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि मानो ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन ने दस्तक दे दी हो। पर्यटकों की भीड़ से बाजार व पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए। झील किनारे पर्यटकों के समूह खूब मस्ती करते नजर आए।

छोटे-मझले कार्यों में लगे लोगों का भी रोजगार चल पड़ा है। नये साल के बाद शीतकाल के दो माह पर्यटन कारोबार ठंडा रहा। मार्च की शुरूआत में गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान की बढ़ोतरी व तीन दिनी अवकाश पर्यटकों को नैनीताल खींच लाया है।

पर्यटकों से शहर हुआ पैक

शहर में शुक्रवार से ही पर्यटकों की आमद शुरू हो गई थी, जो शनिवार रात तक बनी रही। शहर पहुंचे पर्यटकों ने चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, वॉटरफॉल समेत अन्य पर्यटन स्थलों में जमकर सैर सपाटा किया। गुनगुनी धूप व ठंडी हवाओं के बीच भारी संख्या में पर्यटक नैनी झील में नौकायन का लुत्फ उठाते दिखे। बड़ा बाजार, तिब्बती बाजार, पंत पार्क में खरीदारी करने वाले पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं देर शाम मालरोड में भारी संख्या में पर्यटक चहलकदमी करते दिखे।

पार्किंग हुई पैक

पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद मल्लीताल क्षेत्र में जाम की भी स्थित बनी रही। डीएसए सहित मेट्रोपोल पार्किंग पैक हो गई। पर्यटन कारोबारी हारून खान पम्मी के अनुसार कि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी की तपिश के साथ ही पर्यटकों का रुख पहाड़ों की ओर होने लगा है। होली व बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद कारोबार में और उछाल आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Snowfall in Uttarakhand: हेमकुंड और बद्रीनाथ में हुआ हिमपात, औली में बर्फ का आनंद लेने पहुंचे पर्यटक

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें