Move to Jagran APP

UPSC 2021 Result : यूपीएससी का रिजल्‍ट आने के बाद दादा दादी का आशीर्वाद लेने गांव पहुंची दीक्षा

UPSC 2021 Result पिथौरागढ़ जिले से पहली बार एक बेटी दीक्षा जोशी आइएएस बनी है। वह भी नेपाल सीमा से लगे एक छोटे से गांव की बेटी ने आज पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। यूपीएससी परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल करने वाली दीक्षा अपने पैतृक गांव पहुंची।

By Skand ShuklaEdited By: Updated: Mon, 30 May 2022 10:26 PM (IST)
Hero Image
UPSC 2021 Result : यूपीएससी का रिजल्‍ट आने के बाद दादा दादी का आशीर्वाद लेने गांव पहुंची दीक्षा, देखें तस्‍वीरें

जागरण संंवाददाता, पिथौरागढ़ : UPSC 2021 Result : जिले से पहली बार एक बेटी आइएएस बनी है। वह भी नेपाल सीमा से लगे एक छोटे से गांव की बेटी ने आज पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। यूपीएससी परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल करने वाली दीक्षा अपने पैतृक गांव पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया।

पिथौरागढ़ जिले के विकास खंड मूनाकोट का सिलोनी गांव। तहसील पिथौरागढ़ के अंतर्गत आने वाले इस गांव में कुछ वर्षोंं पूर्व ही सड़क पहुंची है। इसी गांव के निवासी है भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी। जो भाजपा के विभिन्न पदों पर आसीन रहे और जिले में भाजपा के कर्णधारों में शामिल हैं। उनकी बेटी डा. दीक्षा ने यूपीएससी की परीक्षा उत्त्र्तीण की है। परिणाम निकलने के बाद सुरेश जोशी के पिथौरागढ़ नगर के लिंक रोड स्थित मकान में जश्न का माहौल रहा। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सूचना गांव तक पहुंची तो गांव में भी जश्न शुरू हो गया।

आइएएस बनने के बाद डा. दीक्षा सबसे पहले अपने गांव सिलोनी पहुंची। जहां पर अपने बूढ़े दादा श्याम दत्त्त जोशी और दादी चंद्रा जोशी से मिल कर आशीर्वाद लिया। दादा और दादी अपनी पोती की इस सफलता से गदगद हैं। दादा श्याम दत्त्त जोशी का कहना है कि उनकी पोती ने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। गांव में जश्न मनाया जा रहा है।

दीक्षा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। डा. दीक्षा जिले की सामान्य वर्ग से आइएएस बनने वाली पहली बेटी है। इससे पूर्व पिथौरागढ़ से शैलेश बगौली आइएएस बने परंतु उनका मूल गांव चम्पावत जिले में पड़ता है ,हॉलाकि अब उनका परिवार पिथौरागढ़ का ही स्थाई निवासी है। जिले से पहली बार ककिसी बेटी के आइएएस बनने पर पूरा जिला गौरवान्वित हो रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें