Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand Election Result 2022 : मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हराने वाले कौन हैं भुवन कापड़ी

Uttarakhand Election Result 2022 प्रदेश की अंतिम विधानसभा सीट पर भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कांग्रेस के भुवन कापड़ी के बीच सीधे आमने-सामने का मुकाबला रहा। भुवन कापड़ी ने सीएम धामी को यहा पराजित कर दिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Updated: Fri, 11 Mar 2022 08:16 AM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Election Result 2022 : भुवन कापड़ी ने सीएम धामी को खटीमा से हरा दिया है।

नैनीताल, जागरण संवाददाता : Who is Bhuvan Kapri : उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है, लेकिन मुख्यमंत्री धामी अपनी सीट खटीमा हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद कापड़ी से हार का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कापड़ी ने 7579 मतों से हराया। भुवन कापड़ी को 48177 और पुष्कर सिंह धामी को 41590 मत मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा के रमेश सिंह को 937 मत मिले। चलिए जााने हैं सीएम को हराने वाले भुवन कापड़ी के बारे में।

2017 में भी धामी को दी थी टक्कर

पर्वतीय समाज से आने वाले कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी की खटीमा में अच्छी पकड़ मानी जाती है। बीता चुनाव कापड़ी सिर्फ 2709 वोटों के अंतर से हारे थे। तब भुवन चंद्र कापड़ी को कुल 26,830 और भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी को 29,539 मत मिले थे। इस बार कापड़ी के साथ क्षेत्र के लोगों की सहानुभूति भी थी।

कार्यकारी अध्यक्ष हैं भुवन कापड़ी

कांग्रेस के युवा नेता भुवन चंद कापड़ी उत्तराखंड में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। युवाओं के बीच लोकप्रिय भुवन चंद कापड़ी उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में जनरल सेक्रेटरी के पद पर भी रह चुके हैं।

कापड़ी की जीत के जश्न में डूबा सीमांत खटीमा

परिणाम पक्ष में आते ही सीमांत खटीमा विधानसभा का परिदृश्य बदला-बदल नजर आया। कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी की जीत पर सीमांत जश्न में डूब गया। समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर चुनाव में मिली जीत की खुशी मनाई। गांव-गांव आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। प्रदेश की अंतिम विधानसभा सीट पर भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कांग्रेस के भुवन कापड़ी के बीच सीधे आमने-सामने का मुकाबला रहा। जैसे ही कापड़ी समर्थकों को उनके जीत की सूचना मिली। उनका धीरे-धीरे मुख्य चौक पर एकत्र होना शुरू हो गया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर