Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: दो साल में कांग्रेस ने 1.11 लाख वोट गवाएं, भाजपा ने 1.59 लाख जोडें

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दूसरी बार उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के आठ और कांग्रेस के छह उम्मीदवार जीते थे। तब उसे 613614 वोट मिले। वहीं लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 772671 पहुंच गया। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के आठ और कांग्रेस के छह उम्मीदवार जीते थे।

By govind singh Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 05 Jun 2024 03:45 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 772671 और कांग्रेस ने 438123 वोट हासिल किए

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 : दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दूसरी बार उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। उस चुनाव में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी 14 विधानसभा में उसे 613617 वोट मिले थे।

जबकि कांग्रेस के विधायक उम्मीदवारों को 549264 मत हासिल हुए। इस तरह भाजपा और कांग्रेस के बीच मतों का अंतर 64353 रहा। मगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जहां विधानसभा चुनाव में मिले 111141 वोट गवां दिए तो भाजपा ने अपने खाते में 159054 और जोड़ लिए।

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट के तहत नैनीताल जिले की कालाढूंगी, हल्द्वानी, लालकुआं, भीमताल व नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले की जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा विधानसभा आती है।

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के आठ और कांग्रेस के छह उम्मीदवार जीते थे। तब उसे 613614 वोट मिले। वहीं, लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 772671 पहुंच गया। इस तरह भगवा खेमे के 159057 वोट बढ़ गए। दूसरी तरफ कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में 549264 मत मिले थे। लेकिन सांसद चुनाव में पार्टी के खाते में 438123 वोट आ सके। यानी उसे 111141 मतों का नुकसान हुआ।

राज्य व राष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं का मिजाज अलग

हल्द्वानी: विधानसभा और लोकसभा चुनाव में दौरान मतदाताओं के वोट देने के मिजाज में अंतर देखने को मिलता है। विधायक के चुनाव में चेहरे संग संबंधित क्षेत्र के मुद्दे बड़ा असर डालते हैं। जबकि लोकसभा चुनाव में बड़ी पार्टियों का राष्ट्रीय स्तर पर तय एजेंडा और मुद्दे होते हैं। वहीं, भाजपा ने इस चुनाव को सीधे तौर पर मोदी के नाम जोड़ा।

  • विधानसभा-    भाजपा -कांग्रेस
  • लालकुआं-     46307-    28780
  • भीमताल -25632 -15788
  • नैनीताल -31770-   23889
  • हल्द्वानी-         42302 -50116
  • कालाढूंगी -67847-    43916
  • जसपुर -38714-     42886
  • काशीपुर-        48508-     32173
  • बाजपुर -38641-     40252
  • गदरपुर -52841 -51721
  • रुद्रपुर -60602 -40852
  • किच्छा -39475-     49552
  • सितारगंज -43354 -32416
  • नानकमत्ता-       35726-    48746
  • खटीमा -41598-     48177 .
  • कुल मत -613617 -549264

मतों की स्थिति

दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दूसरी बार उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। उस चुनाव में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी 14 विधानसभा सीटों में उसे 613617 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के विधायक उम्मीदवारों को 549264 मत हासिल हुए।

इस तरह भाजपा और कांग्रेस के बीच मतों का अंतर 64353 रहा, मगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जहां विधानसभा चुनाव में मिले 111141 वोट गवां दिए तो भाजपा ने अपने खाते में 159054 और जोड़ लिए। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट के तहत नैनीताल जिले की कालाढूंगी, हल्द्वानी, लालकुआं, भीमताल व नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले की जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा विधानसभा सीटें आती हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के आठ और कांग्रेस के छह उम्मीदवार जीते थे, तब उसे 613614 वोट मिले थे। वहीं, लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 772671 पहुंच गया। इस तरह भगवा खेमे के 159057 वोट बढ़ गए। दूसरी तरफ कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में 549264 मत मिले थे, लेकिन संसदीय चुनाव में पार्टी के खाते में 438123 वोट आ सके। यानी उसे 111141 मतों का नुकसान हुआ।

राज्य व राष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं का मिजाज अलग

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में दौरान मतदाताओं के वोट देने के मिजाज में अंतर देखने को मिलता है। विधायक के चुनाव में चेहरे संग संबंधित क्षेत्र के मुद्दे बड़ा असर डालते हैं, जबकि लोकसभा चुनाव में बड़ी पार्टियों का राष्ट्रीय स्तर पर तय एजेंडा और मुद्दे होते हैं। वहीं, भाजपा ने इस चुनाव को सीधे तौर पर मोदी के नाम जोड़ा। 

2022 विधानसभा चुनाव में मिले वोट

  • विधानसभा भाजपा कांग्रेस
  • लालकुआं 46307 28780
  • भीमताल 25632 15788
  • नैनीताल 31770 23889
  • हल्द्वानी 42302 50116
  • कालाढूंगी 67847 43916
  • जसपुर 38714 42886
  • काशीपुर 48508 32173
  • बाजपुर 38641 40252
  • गदरपुर 52841 51721
  • रुद्रपुर 60602 40852
  • किच्छा 39475 49552
  • सितारगंज 43354 32416
  • नानकमत्ता 35726 48746
  • खटीमा 41598 48177