Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्‍तराखंड निकाय चुनाव: हल्‍द्वानी में मुस्लिम बहुल इलाके बढ़त दिला देंगे, लेकिन निर्णायक हिंदू आबादी

Uttarakhand Municipal Election 2024 अक्टूबर में निकाय चुनाव होने की संभावना तेज हो चुकी है। हल्द्वानी नगर निगम में 2018 के चुनाव में 2.13 लाख लोग मतदाता सूची में शामिल थे। अब संख्या बढ़कर 2.41 लाख हो चुकी है। 14 मुस्लिम बहुल वार्डों में जहां मतदाताओं की संख्या 45763 है वहीं शेष 46 वार्डों में ये आंकड़ा 195729 पहुंच चुका है।

By ganesh joshi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Fri, 30 Aug 2024 10:48 AM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Municipal Election 2024: तीन विधानसभा तक फैला है हल्द्वानी नगर निगम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । Uttarakhand Municipal Election 2024: अक्टूबर में निकाय चुनाव होने की संभावना तेज हो चुकी है। गुरुवार को शासन ने सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी सुशील कुमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त कर दिया। पिछले आठ माह से यह पद खाली था।

हल्द्वानी नगर निगम की बात करें तो यहां 2018 के चुनाव में 2.13 लाख लोग मतदाता सूची में शामिल थे। अब संख्या बढ़कर 2.41 लाख हो चुकी है। जल्द अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

हिंदू आबादी वाले वार्ड ही निभाएंगे निर्णायक भूमिका

दूसरी तरफ, हल्द्वानी में वोटों के राजनीतिक गणित पर नजर डालें तो मुस्लिम बहुल क्षेत्र बनभूलपुरा कांग्रेस को बढ़त तो दिला देगा, लेकिन निर्णायक भूमिका हिंदू आबादी वाले वार्ड ही निभाएंगे।

यह भी पढ़ें- अदृश्य होने लगे शनि ग्रह की सुंदर रिंग्स... तो क्‍या एक दिन सच में गायब हो जाएंगी?

14 मुस्लिम बहुल वार्डों में जहां मतदाताओं की संख्या 45763 है, वहीं शेष 46 वार्डों में ये आंकड़ा 195729 पहुंच चुका है। नगर निगम में हल्द्वानी के अलावा कालाढूंगी और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भी शामिल हैं।

मुस्लिम बहुल वार्ड और मतदाता संख्या

  • वार्ड नंबर-नाम मतदाता
  • 15-किदवई नगर -2881
  • 21-लाइन नंबर एक से सात -2969
  • 22-लाइन नंबर आठ से 13 -3288
  • 23-लाइन नंबर 14 से 16-         2953
  • 24-गफूर बस्ती -3288
  • 25-लाइन नंबर 17 से 20 -3048
  • 26-नई बस्ती बनभूलपुरा -3231
  • 28-बरेली रोड धर्मपुरा -3074
  • 29-इंदिरा नगर -1952
  • 30-इंदिरानगर दक्षिणी -2662
  • 31-कंपनी बाग -5419
  • 32-इंदिरानगर पश्चिम -3610
  • 33-इंदिरानगर पूर्वी -2727
  • 59-गौजाजाली उत्तर -4661

इन नौ वार्डों में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं

  • वार्ड नंबर व नाम महिला - पुरुष
  • छह-सुभाषनगर 1416 - 1413
  • सात-भोटिया पड़ाव गोरखपुर 1424 - 1382
  • 10-मल्ला गोरखपुर 1555 - 1510
  • 12-राजेंद्र नगर 1673 - 1582
  • 36-जवाहर ज्योति प्रथम 3956 - 3947
  • 41-भगवानपुर 4839    -     4817
  • 50-आदर्श नगर 2053 -1991
  • 52-मुखानी द्वितीय 2162 -2147
  • 53-मुखानी तृतीय 2024 -1991

यह भी पढ़ें- UKPSC PCS Result 2021: फैशन की दुनिया छोड़ आशीष ने पाई पहली रैंक, पत्नी डॉक्टर तो बहनें अधिकारी

भाजपा ने 38 और कांग्रेस ने जीते थे 22 वार्ड

भाजपा लगातार दो बार हल्द्वानी में महापौर की सीट जीत चुकी है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 60 में से 22 और भाजपा ने 38 वार्डों में बढ़त हासिल की थी।

भीमताल स्थित पंचस्थानीय कार्यालय में मतदाता सूची की एंट्री का काम चल रहा है। इसके बाद अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस बार 2.41 लाख मतदाता होंगे। -  एपी वाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट