Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: पर्वतीय क्षेत्रों के बाद अब तराई में भी ठंड की दस्तक, दहाई से नीचे उतरा पारा

Uttarakhand Weather Update मौसम विभाग ने अगले तीन दिन आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। आमतौर पर मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान में फिलहाल बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि सुबह व शाम मौसम में ठंड बढ़ गई है।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaPublished: Sat, 19 Nov 2022 07:15 AM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 07:15 AM (IST)
शुक्रवार को सबसे कम 2.4 डिग्री तापमान लोहाघाट में दर्ज किया गया।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather Update:पर्वतीय क्षेत्रों के बाद अब कुमाऊं मंडल के तराई में भी ठंड की शुरुआत हो गई है। तापमान दहाई के अंक से नीचे उतर आया है। शुक्रवार को पहली बार पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल का तापमान 7.4 डिग्री तो उससे लगे मुक्तेश्वर में पारा पांच डिग्री से नीचे जा पहुंचा है। शुक्रवार को सबसे कम 2.4 डिग्री तापमान लोहाघाट में दर्ज किया गया।

कल ऐसा रहेगा मौसम

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि हवा की दिशा उत्तर पश्चिम हो गई है। इसकी वजह से तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। आमतौर पर मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान में फिलहाल बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

स्टेशन- अधिकतम- न्यूनतम

हल्द्वानी - 24.5 - 14.5

नैनीताल - 15.5 - 7.4

मुक्तेश्वर - 17.8 - 4.2

चंपावत - 18.0 - 3.2

बागेश्वर - 26.2 - 8.8

पिथौरागढ़ - 20.1 - 7.6

पर्यटन स्थलों पर बढ़ गई ठंड

तापमान में गिरावट से कुमाऊं मंडल के पर्यटन स्थलों में ठंड बढ़ गई है। चम्पावत के लोहाघाट में पारा 2.4 डिग्री पहुंच गया है। यहां मायावती आश्रम में भक्त पहुंचने हैं। जागेश्वर धाम में तापमान 6.5 डिग्री तक पहुंचने लगा है। गंगोलीहाट की हाट कालिका मंदिर में तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंच गया है। कौसानी में रात का तापमान 6.4 डिग्री पहुंचने लगा है। तापमान मेें कमी से सुबह व शाम मौसम में ठंड बढ़ गई है। स्वेटर, जैकेट के बिना लोग घरों से नहीं निकल रहे। अगर पर्यटक यहां आना चाहते हैं तो अपने साथ गर्म कपड़े जरूर लाएं। बदलते मौसम में ठंड बीमार बना सकती है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.