Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में ठंड बढ़ी, पांच जिलों में 8 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

Uttarakhand Weather Update ठंड के मौसम की शुरुआत नवंबर से हो जाती है। शनिवार को नैनीताल के तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। बागेश्वर का पारा भी दहाई के अंक से नीचे उतर आया है। चंपावत में लगातार दूसरे दिन पारा 3.0 डिग्री बना रहा।

By Jagran NewsEdited By: Skand ShuklaPublished: Sun, 13 Nov 2022 07:20 AM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2022 07:20 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में ठंड बढ़ी, पांच जिलों में 8 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhad Weather Update : कुमाऊं में तापमान में कमी क्रम शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पांच जिलों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से नीचे पहुंच गया है। शनिवार को नैनीताल के तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। बागेश्वर का पारा भी दहाई के अंक से नीचे उतर आया है।

चंपावत में लगातार दूसरे दिन पारा 3.0 डिग्री बना रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कुमाऊं में कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाने की संभावना जताई है। बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा व 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात देखने को मिल सकता है।

प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान        अधिकतम    न्यूनतम

पंतनगर       26.7        10.7

हल्द्वानी       26.1         16.6

नैनीताल      18.1         8.6

मुक्तेश्वर      19.2         7.9

अल्मोड़ा      25.2         4.4

बागेश्वर       27.0          8.1

चंपावत       21.7          3.0

पिथौरागढ़    21.5         8.0

इस शरद ऋतु में सबसे कम तापमान

शरद ऋतु यानी ठंड के मौसम की शुरुआत नवंबर से हो जाती है। अबकी ठंड में बागेश्वर का न्यूनतम तापमान पहली बार आठ डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा है।

एक दिन पहले बागेश्वर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। पिछले दिनों उच्च इलाकों में हुई वर्षा व हिमपात के बाद हवा में नमी बढ़ने की वजह से तापमान में कमी आई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ती जाएगी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.