Move to Jagran APP

Nainital आ रहे हैं तो सावधान! पहले पढ़ लें मौसम का हाल, हाई अलर्ट पर पूरा जिला

Nainital Heavy Rain Alert मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को नैनीताल में कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। वहीं हल्‍द्वानी शहर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक बारिश का दौर लगातार जारी रहा। बारिश से प्राकृतिक जलस्रोत रिचार्ज होने के कारण झील का जलस्तर बढ़ रहा है। झील का जलस्तर अब 2.2 फीट पहुंच गया है।

By kishore joshi Edited By: Nirmala Bohra Published: Wed, 03 Jul 2024 07:56 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2024 07:56 AM (IST)
Nainital Heavy Rain Alert: नैनीताल में 23 मिमी वर्षा, आज भी हाई अलर्ट

जासं, नैनीताल । Nainital Heavy Rain Alert: हल्‍द्वानी शहर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक बारिश का दौर लगातार जारी रहा। वहींं सरोवर नगरी नैनीताल में मंगलवार को 23 मिमी पानी बरसा। इससे झील के जल स्तर में सुधार आया है। इधर मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

मंगलवार दिन में यहां दो बार जोरदार वर्षा हुई। बाकी समय कोहरा नगर को अपनी गिरफ्त में लिए रहा। तेज वर्षा के दौरान कुछ देर के लिए नाले उफान पर रहे। जिस कारण नैनी झील में कूड़ा कचरा समाने का क्रम जारी रहा।

इधर प्राकृतिक जलस्रोत रिचार्ज होने के कारण झील का जलस्तर निरंतर वृद्धि की ओर अग्रसर है। झील का जलस्तर अब 2.2 फीट पहुंच गया है।

लोगों को सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग के निदेशक डा बिक्रम सिंह के अनुसार मानसून सही रफ्तार में सक्रिय है। जिसके चलते राज्य में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील मौसम विभाग की ओर से की गई है। नैनीताल जिला हाई अलर्ट पर है।

इधर जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को वर्षा के चलते यहां तापमान में गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 75 प्रतिशत दर्ज की गई।

संशोधित धारचूला, मुनस्यारी के विद्यालय रहेंगे बंद जासं,पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में भी मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते जिलाधिकारी रीना जोशी ने धारचूला और मुनस्यारी के पहली से कक्षा 12 वी तक जिले के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों मे बुधवार को अवकाश घोषित किया है।

बादलों से घिरी रही हल्द्वानी, कालाढूंगी में सबसे अधिक 40 एमएम हुई वर्षा - 24 घंटे के दौरान जिले में औसत आठ एमएम हुई बारिशजागरण संवाददाता, हल्द्वानी: हल्द्वानी सुबह से लेकर शाम तक बादलों से घिरी रही, जिससे दिनभर मौसम सुहावना रहा। लेकिन रात आठ बजे तक बारिश नहीं हुई। वहीं, जिला प्रशासन से मिली रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह आठ बजे तक कालाढूंगी क्षेत्र में 40 एमएम तक वर्षा हुई। जबकि हल्द्वानी व काठगोदाम क्षेत्र में 16 एमएम वर्षा हुई है। जिलेभर में औसत आठ एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम 29.5 डिग्री व न्यूनतम 25.9 डिग्री तापमान रहा है। जबकि, बुधवार को तराई-भाबर क्षेत्र में पांच एमएम वर्षा बताई गई है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 85 प्रतिशत आर्द्रता के साथ 8.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वी दक्षिण से हवाएं चली हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.